Independence Day 2024: वन नेशन वन इलेक्शन, सेकुलर कोड, यूसीसी और कृषि अर्थव्यवस्था को लेकर पीएम मोदी ने बताया आगे का विजन

ndependence Day 2024: देश आज आजादी का 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद राष्ट्र को संबोधित किया। यह देश के नाम उनका लगातार 11वां संबोधन था और लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटने के बाद उनका पहला संबोधन था। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Read More

Cricket: भारतीय टीम को मिला पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाजी कोच, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया ऐलान

Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम को हेड कोच गौतम गंभीर के बाद गेंदबाजी कोच भी मिल गया है। गौतम गंभीर ने श्रीलंका दौरे के साथ ही पूर्व कोच राहुल द्रविड़ की जगह ली है। अब दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज तेज गेंदबाज मोर्नी मोर्कल को भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्‍त किया गया है।

Read More

Jammu Kashmir: स्वतंत्रता दिवस से पहले घाटी में आतंकियों से मुठभेड़, चार दहशतगर्द ढेर, सेना का एक कैप्टन शहीद

Jammu Kashmir: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में सेना का एक कैप्टन शहीद हो गया और चार दहशतगर्दों के मारे जाने की ख़बर है। घाटी में आतंकियों के समूल नाश के लिए सुरक्षाकर्मियों का पहाड़ों-घाटियों और कईं अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान जारी हैं। आज सुबह डोडा के अस्सार इलाके में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फिर सर्च अभियान चलाया।

Read More

Delhi Excise Policy: अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब 23 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

Delhi Excise Policy: आम आदमी पार्टी संरक्षक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कथित शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया और मामले की अब अगली सुनवाई 23 अगस्त को होगी।

Read More

Doctor Rape Murder Case: कोलकाता हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, डॉक्टर के रेप एंड मर्डर मामले की जांच करेगी CBI

Doctor Rape Murder Case: पश्चिम-बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने इस वीभत्स मामले की जांच केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपी है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि इस मामले से जुड़े सीसीटीवी फुटेज, सभी बयान कल सुबह 10 बजे तक सौंपे जाएंगे।

Read More

Bangladesh Violence: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना की बढ़ी मुश्किलें, दुकानदार की हत्या के मामले में केस दर्ज, भारत में लिए हुई हैं शरण

Bangladesh Violence Sheikh Hasina: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। बांग्लादेश में पूर्व पीएम और 6 अन्य सहयोगियों पर किराना की एक दुकानदार की हत्या के मामले में उनके ऊपर केस दर्ज हो गया है।

Read More

Kolkata Rape Murder Case: दूसरे दिन भी कोलकाता से लेकर लखनऊ तक हड़ताल पर डॉक्टर्स, ट्रेनी डॉक्टर की आंख में मिले शीशे के टुकड़े  

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार और हत्या से आक्रोशित देशभर के डॉक्टर्स आज दूसरे दिन भी हड़ताल पर है। दिल्ली एम्स अस्पताल में ओपीडी सेवाएं प्रभावित है। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं चालू है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने आरजी कर हॉस्पिटल के सभी अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की है।

Read More

Delhi: 15 अगस्त को केजरीवाल की जगह ध्वजारोहण नहीं कर पाएगी आतिशी, बीजेपी ने बताया असंवैधानिक  

Delhi: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर ध्वजारोहण का मामला दिल्ली सरकार और राजनिवास के बीच नए टकराव की वजह बन गया है। स्वतंत्रता दिवस पर कैबिनेट मंत्री आतिशी मार्लेना छत्रसाल स्टेडियम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जगह ध्वजारोहण करने जा रही थी, लेकिन अब ध्वजारोहण का प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया है। जिसके बाद दिल्ली सरकार और राजनिवास के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।

Read More

Hindenburg को लेकर राहुल गांधी पर बरसी कंगना रनौत, ‘आप एक बहुत खतरनाक और विध्वंसक इंसान’

Kangana Ranaut on Rahul Gandhi: हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी लगातार नई रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमलावार है। बीजेपी रविशंकर प्रसाद के बाद अब मंडी से सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी को घेरा और कहा कि राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं, वे कटु, जहरीले और विध्वंसक हैं।

Read More

Hindenburg रिपोर्ट को लेकर बीजेपी का विपक्ष पर हमला, कहा- मुख्य निवेशक जोर्ज सोरोस, नई रिपोर्ट देश के खिलाफ साजिश

Hindenburg Report: हिंडनबर्ग की नई रिपोर्ट को लेकर बीजेपी ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इसमें मुख्य निवेशक अमेरिकी बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष विदेशी ताकतों के साथ भारत की अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने में लगा है।

Read More