Shikhar Dhawan Retirement: भावुक संदेश जारी कर ‘गब्बर’ ने क्रिकेट को कहा अलविदा, आईपीएल में खेलेंगे?

Shikhar Dhawan Retirement: भारतीय क्रिकेट के अक्रामक ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। धवन मे सोशल मीडिया पर भावुक संदेश देते हुए क्रिकेट को अलविदा कहा है। शिखर धवन को भारतीय टीम में गब्बर के नाम से जाना जाता था।  

गब्बर आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए दिखे थे, लेकिन इंजरी के कारण शुरुआती 5 मैच खेलने के बाद वह अन्य मैच नहीं खेल पाए। धवन ने आईपीएल में पंजाब क‍िंग्स की कमान सभाली थी, लेकिन जब वह चोटिल हो गए तो सैम करन ने टीम की कमान संभाली थी।

हालांकि, श‍िखर आईपीएल 2025 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल से संन्यास को लेकर अपने वीडियो में कोई बात नहीं कही। वह एक बार फिर से पंजाब की टीम की कमान संभालते हुए दिखाई दे सकते हैं। धवन के पूरी दुनिया में क्रिकेट फैंस हैं।

38 वर्षीय श‍िखर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लि‍खा- मैं अपने क्रिकेट के सफर के इस अध्याय को समाप्त कर रहा हूँ, मैं अपने साथ अनगिनत यादें और कृतज्ञता लेकर जा रहा हूं। प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद…एक मिनट 17 सेकंड के वीडियो में कहा- नमस्कार सभी को… आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं। जहां से पीछे देखने पर केवल यादें ही नजर आती हैं, और आगे देखने पर पूरी दुन‍िया।

मेरी हमेशा से एक ही मंज‍िल थी, इंड‍िया के ल‍िए खेलना। वो हुआ भी, इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं, सबसे पहली मेरी फैम‍िली, मेरे बचपन के कोच तारक स‍िन्हा जी…मदन शर्मा जी, ज‍िनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी। गब्बर ने इस वीडियो में आगे टीम इंड‍िया में खेलने के एक्सपीर‍ियंस पर बात की।

Read Also: UP: महिला सुरक्षा को लेकर सीएम योगी की दो टूक, ‘सुरक्षा में सेंध लगी तो अगले चौराहे पर यमराज मिलेगा’

धवन बोले- टीम में खेलने के बाद मुझे आप फैन्स का प्यार मिला। लेकिन वो कहते हैं ना कहानी में आगे बढ़ने के ल‍िए पन्ने पलटना जरूरी है। बस मैं भी ऐसा ही करने जा रहा हूं। यह वाक्य कहते ही श‍िखर धवन ने इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला सुना दिया।

कैसा रहा धवन का करियर

टेस्ट मैच….

34 मैच

2315 रन

एवरेज 40.61

शतक 7 फिफ्टी 5

वनडे मैच….

167 मैच

6793 रन,

एवरेज 44.11

शतक 17

फिफ्टी 39

टी-20 मैच….

68 मैच

1759 रन

 27.92 एवरेज

11 फिफ्टी

Read Also: http://Delhi Excise Policy: केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा चलाने की LG ने दी मंजूरी, सीबीआई ने कोर्ट को बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *