Amarnath Yatra 2024 Special Train: अमरनाथ यात्रा में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। श्रद्धालुओं के लिए अब स्पेशल ट्रेन 15 जुलाई से चलाई जाएगी। जबलपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा विशेष ट्रेन (01707/01708) 15 तारीख से चलेगी। जबलपुर से यह विशेष ट्रेन 15 जुलाई से पांच अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को सुबह 6 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12.15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
वापसी दिशा में यह विशेष ट्रेन 16 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 6.10 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित कोच वाली इस विशेष ट्रेन का कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, मुरैना, आगरा छावनी और मथुरा स्टेशन पर ठहराव होगा।
इसके अलावा फरीदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली, शकूरबस्ती, रोहतक, जींद, जाखल, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और बलिदानी तुषार महाजन ऊधमपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। विशेष ट्रेन के चलने से लाखों श्रद्धालुओं को मदद और सुविधा प्राप्त होगी।
Read Also: http://Jammu Kashmir: कठुआ में एक और आतंकी हमला, सेना के वाहन को बनाया निशाना
फिर शुरू हुई यात्रा
बता दें कि, अमरनाथ यात्रा खराब मौसम के चलते अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी लेकिन अब फिर से शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का एक और जत्था श्रीनगर में बालटाल बेस कैंप से रवाना हुआ। हर-हर महादेव के मंत्रों के साथ तीर्थयात्रियों ने बहुप्रतीक्षित यात्रा पर निकलते समय प्रसन्नता व्यक्त की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात हैं। श्रद्धालुओं ने अपने उत्साह को जाहिर भी किया।
Read Also: http://Hathras Stampede: एसडीएम, तहसीलदार और सीओ निलंबित, एसआईटी जांच में दोषी पाए गए आयोजक