Delhi: विवेक विहार के बेबी केयर अस्पताल में भीषण आग, सात मासूमों की मौत, आधा दर्जन गंभीर, दिल्ली सरकार ने दिए जांच के आदेश

Vivek Vihar Baby Care Centra Fire: राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित बेबी केयर सेंटर में रविवार देर रात भीषण आग लग गई। आग लगने से सात मासूमों की मौत हो गई और सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंची और पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चों को बाहर निकाला। आग में झुलसे बच्चों को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर करीब आधा दर्जन बच्चों ने इलाज के दौरान मौत हो गई और आईसीयू में भर्ती एक मासूम बच्चे ने आज सुबह दम तोड़ दिया। इसके अलावा करीब आधा दर्ज और बच्चे गंभीर बताए जा रहे हैं।

Read More

West Bengal Cyclone Remal Live Update: चक्रवात रेमल ने 135 किमी की रफ्तार से मचाई तबाही, पेड़-खंभे उखड़े…घर की छतें उड़ीं, दो लोगों के मरने की पुष्टि

West Bengal Cyclone Remal Live Update: चुनावी गर्मी के बीच पश्चिम-बंगाल में रविवार देर रात चक्रवाती तूफान रेमल ने अफरा-तफरा मचा दी। तटीय इलाकों में इस चक्रवात से जान-माल दोनों की हानि हुई। चक्रवात के कारण बंगाल में कई जगहों पर लैंडफॉल हुआ, बिजली के खंभे और पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गए। इतना ही नही, इस हाहाकार में दो लोगों की मरने की पुष्टि हो चुकी है और प्रभावित इलाकों में कई घंटे बिजली भी बाधित रही।

Read More

Health: गर्मियों में अगर आप भी हैं मैंगो शेक पीने के शौकीन, इससे होने वाले नुकसान को जानकर हो जाएंगे हैरान

Mango Shake Side Effect: गर्मियों का मौसम हमारे लिए कई तरह की स्वास्य संबंधी समस्या लेकर आता है। इस मौसम में खुद को फिट और हेल्दी रखना बड़ी चुनौती साबित होता है। इस मौसम में हम कई तरह के फलों के जूस और ड्रिंक्स का इस्तेमाल करके खुद को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं, इन्हीं में से एक है मैंगो शेक। भीषण गर्मी के बीच बहुत से लोग मैंगो शेक को पीना पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट पेय पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी होता है और शरीर पर इसका प्रभाव पड़ता है। चलिए अब बिना देरी किए ज्यादा मैंगो शेक पीने से होने वाले नुकसान के बारे में आपको रूबरू कराते हैं।

Read More

Delhi Liquor Scam: केजरीवाल ने अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए दी अर्जी, मेडिकल जांच का दिया हवाला

Delhi Liquor Scam Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में एक अर्जी दाखिल की है। केजरीवाल ने स्वास्थ्य संबंधी हवाला देते हुए जमानत को 7 दिन बढ़ाने की अपील की है। आम आदमी पार्टी (आप) के मुताबिक, केजरीवाल को PET-CT स्कैन से गुजरना है।

Read More

Snake Venom Case: एल्विश यादव पर 1200 पन्नों की बनी चार्जशीट, जानिए पूरा मामला?

Snake Venom Case: बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 के विनर एल्विश यादव की मुश्किलें अब बढ़ती जा रही है। रेव पार्टी में सांप के जहर को नशीले पदार्थ की तरह इस्तेमाल करने और सप्लाई के जुर्म में एल्विश यादव के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट फाइल की गई है। सांपों की खरीद फरोख्त करने पर पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया था।

Read More

Loksabha Chunav 2024 Sixth Phase Voting Live Update: 58 सीटों पर 5 बजे तक 57.7 प्रतिशत मतदान, पश्चिम-बंगाल में सबसे ज्यादा 77.99 फीसदी वोटिंग

Loksabha Chunav 2024 Sixth Phase Voting Live Update: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हुआ। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ। दिल्ली की 7 सीटों पर मतदान, उत्तर प्रदेश की 14, बिहार की 8, पश्चिम-बंगाल की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, ओडिशा की 6 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ।

Read More

Cannes Film Festival 2024: अनुसुइया सेनगुप्ता ने जीता कांस पदक, फ्रांस में लहराया भारत का परचम

annes Film Festival 2024 Anusuiya Sengupta: 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की रहने वाली एक्ट्रेस अनुसुइया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्र अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। अब तक इतिहास में ऐसा करने वाली अनुसुइया पहली भारतीय एक्ट्रेस है। एक्ट्रेस को यह अवॉर्ड अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में फिल्म “द शेमलेस” फिल्म के लिए मिला है। उन्होनें इस फिल्म में सेक्स वर्कर की भमिका निभाई थी।

Read More

Delhi Loksabha Election 2024 6th Phase Live Update: राजधानी में मतदान की रफ्तार सुस्त, दोपहर तीन बजे तक 44.58 फीसदी मतदान, जानें सभी सीटों का हाल  

Delhi Loksabha Election 2024 6th Phase Live Update: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान सुबह सात बजे से जारी है। इस चरण में 8 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर वोटिंग हो रही है। राजधानी दिल्ली की सभी सात सीटों पर आज सुबह से मतदान जारी है। राजधानी में विपक्षी पार्टी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर चुनावी ताल ठोक रहे हैं तो वहीं बीजेपी से सीधे-सीधे उनकी टक्कर है।

Read More

Loksabha Electoin Sixth Phase Voting Live Update: मतदान के बीच सांसद मेनका गांधी का आरोप, कहा- ‘अधिकारी नही हैं प्रशिक्षित’…जगह-जगह ईवीएम खराब

Loksabha Electoin Sixth Phase Voting Live Update: छठे चरण के चुनाव में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर मतदान हो रहा है। सुबह से पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं। इस बीच कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत सामने आई है। इस बीच सुल्तानपुर से बीजेपी सांसद मेनका गांधी ने ईवीएम और बूथ अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं।

Read More

Loksabha Election 2024 Sixth Phase Voting Live: मतदान के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का औवेसी पर निशाना, बोले- ‘मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा खत्म होगा’

Loksabha Election 2024 Sixth Phase Voting Live: लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। 8 राज्यों और केन्द्र शासित राज्य की 58 सीटों पर आज वोटिंग हो रही है। आम चुनाव प्रचार में सबसे ज्यादा छाया रहने वाला मुद्दा मुस्लिम आरक्षण अभी भी चर्चा में हैं। मतदान के बीच बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुस्लिम आरक्षण को लेकर (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन औवेसी को निशाने पर लिया।  

Read More