England T20 WC Squad Announce: भारत के बाद इंग्लैंड की टीम ने भी अपना टी-20 विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड घोषित कर दिया। टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन की लंबे समय बाद वापसी हुई है। टीम की कमान अक्रामक बल्लेबाज जोस बटलर के हाथों में सौंपी गई है। विश्वकप का आगाज एक जून को वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में होना है।
मौजूदा समय में आईपीएल 2024 में हिस्सा लेने वाले इंग्लैंड के सभी खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ मई के महीने में होने वाली चार मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा होंगे। 22 मई से शुरू हो रही सीरीज का आखिरी मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। इसके बाद इंग्लिश टीम विश्वकप के लिए रवाना हो जाएगी। इंग्लैंड की टीम को अपना पहला मुकाबला 4 जून को खेलना है।
पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीम अपना आखिरी टी20 मैच 30 मई को खेलेंगे। इसके बाद इंग्लैंड की टीम विश्वकप खेलने के लिए अमेरिका-वेस्टइंडीज जाएगी। इंग्लैंड टीम की कप्तानी जोस बटलर करेंगे और वह अपना पहला मैच चार जून को स्कॉटलैंड, आठ जून को ऑस्ट्रेलिया, 13 जून को ओमान और 15 जून को नामीबिया के खिलाफ खेलेगी।
इंग्लैंड टीम का स्क्वॉड…
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, सैम करन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक्स, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, फिल सॉल्ट, रीस टॉप्ले और मार्क वुड।