Politics: बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, थोड़ी देर में पार्टी में होंगे शामिल, 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

Vijendra Singh: इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंदर सिंह को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं और वह दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्लाय पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। विजेंदर सिंह को मुक्केबाजी में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

साल 2019 में विजेंदर ने राजनीति में कदम रखा था। कांग्रेस के टिकट पर दक्षिण दिल्ली से चुनाव लड़ा था। हालांकि, वो बीजेपी के रमेश बिधूड़ी से 6 लाख वोटों से हार गए थे। बीजेपी ने इस बार रमेश बिधूड़ी का टिकट दक्षिण दिल्ली से काट दिया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि विजेंदर सिंह को मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़वाया जा सकता है।

बीजेपी ने लगभग टिकट पक्का कर दिया है। हालांकि, इन सब कयासों के बीच विजेंदर सिंह की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन, आज शाम तक यह स्पष्ट हो जाएगा। बता दें कि, मुक्केबाज सिंह हरियाणा के संबंध रखते हैं। वह प्रदेश के भिवानी जिले से आते हैं। मथुरा में जाट समाज का बड़ा प्रभाव है और विजेंदर सिंह जाट समाज से आते हैं।

Read Also: Loksabha Election 2024: राहुल गांधी ने वायनाड से किया नामांकन, बोले- यहां जनता ने मुझे बहुत सम्मान दिया

ऐसे में विजेंदर सिंह बीजेपी के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। पश्चिमी यूपी और हरियाणा की सीटों पर विजेंदर सिंह का प्रभाव देखने को मिल सकता है। विजेंदर को लेकर देखा गया है कि वो सरकार के खिलाफ मुखर रहे हैं। हर मुद्दे को बेबाकी से उठाते हैं। मुक्केबाजी के अलावा वह हर मुद्दे को उठाकर जनता की आवाज बनते हैं।

Read Also: IPL 2024: बीसीसीआई ने आईपीएल को दो मैचों की तारीखों में किया बदलाव, जानिए पूरी डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *