IPL 2024: सीएसके की बढ़ी टेंशन, प्रमुख तेज गेंदबाज ने पकड़ी स्वदेश की फ्लाइट

IPL 2024 Mustafizur Rehman: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड (Ruturaj Gaikwad) की अगुवाई में सीजन का शानदार आगाज किया है। टीम ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से दो मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि, दो जीत में अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज बीच सीजन से अपने देश लौट गए हैं। धोनी (MSD) के इस प्रमुख तेज गेंदबाज के स्वदेश लौटने के बाद टीम में खलबली मच गई है।

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का साथ छोड़कर स्वदेश लौटने वाले तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान Mustafizur Rehman) हैं। मुस्ताफिजुर को टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अमेरिका वीजा के प्रोसेस के कारण बांग्लादेश लौटना पड़ा है। मुस्ताफिजुर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले मुकाबले को मिस कर सकते हैं।

इसके साथ ही वह केकेआर (KKR) के खिलाफ होने वाले मैच तक टीम से जुड़ पाएंगे या नहीं, यह भी अभी कन्फर्म नहीं है। क्रिकबज की खबर के अनुसार, मुस्ताफिजुर पासपोर्ट मिलने के बाद ही रविवार या फिर सोमवार तक भारत लौट पाएंगे। इस वजह से उनके कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ होने वाले मैच में भी खेलने की संभावना काफी कम है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCA) के ऑपरेशन चेयरमैन जलाल यूनिस (Jalal Younis) ने क्रिकबज के साथ बातचीत करते हुए बताया, आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के वीजा प्रोसेस के लिए मुस्ताफिजुर आईपीएल से आखिरी रात लौटे हैं। वह कल (4 अप्रैल) को अपना फिंगरप्रिंट देंगे और उसके बाद भारत जाकर चेन्नई टीम से जुड़ेंगे।

Read Also: Politics: बॉक्सर विजेंदर सिंह बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, थोड़ी देर में पार्टी में होंगे शामिल, 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था चुनाव

कैसा रहा मुस्ताफिजुर का प्रदर्शन

मुस्ताफिजुर रहमान का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अब तक कमाल का रहा है। सीएसके की ओर से खेले गए 3 मैचों में मुस्ताफिजुर अभी तक 7 विकेट निकाल चुके हैं। पहले ही मैच में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने चार विकेट चटकाए थे। इस सीजन की पर्पल कैप अभी मुस्ताफिजुर के सिर ही सज रही है।

Read Also: Heat Wave: अब तीन महीने जमकर सताएगी भीषण गर्मी, हीटवेव से बचाएंगे यह उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *