Loksabha Chunav 2024: बिहार में बीजेपी को झटका, मुजफ्फरपुर सांसद कांग्रेस में शामिल

Loksabha Chunav 2024: बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद ने पार्टी का साथ छोड़ दिया है। निषाद टिकट कटने से नाराज चल रहे थे और अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है।

उन्होंने लिखा कि बीजेपी के छल से आहत होकर पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं। बता दें कि अजय निषाद इस वक्त मुजफ्फरपुर सीट से सांसद हैं। बीजेपी ने इस बार वहां से दूसरे प्रत्याशी को टिकट दे दिया है। टिकट नहीं मिलने की वजह से नाराज चल रहे थे।

कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव

बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण अजय निषाद अब कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ते नजर आएंगे। दिल्ली में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के कारण सासाराम के सांसद छेदी पासवान भी नाराज बताए जा रहे हैं और कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस के संपर्क में है।  

बता दें कि, मुजफ्फरपुर सीट महागठबंधन में कांग्रेस के खाते में गई है। इस बीच पप्पू की आवक से क्षुब्ध होकर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल शर्मा पार्टी छोड़ चुके हैं। कुछ और नेताओं के साथ छोड़ जाने के बीच अजय की आवक कांग्रेस के लिए सुकून-भरी हो सकती है।

Read Also: IPL 2024 MI vs RR: आज संजू सेना और पांड्या पलटन आमने-सामने, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

वहीं, कांग्रेसी हुए अजय निषाद मुजफ्फरपुर से लगातार दो बार बीजेपी के टिकट पर सांसद रह चुके हैं। पिछली बार महागठबंधन में विकासशील इंसान पार्टी के राज भूषण चौधरी को उन्होंने रिकॉर्ड 4,09,988 मतों से हराया था। अब देखने वाली बात होगी कि क्या वह इस बार राम लहर के बीच कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल कर सकते हैं।

Read Also: Lifestyle: अपनी डाइट्स में शामिल करिए यह फूड्स, किडनी हमेशा रहेगी हेल्दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *