IPL 2024 MI vs RR Predicted Playing 11: आईपीएल के 17वें सीजन के 14वें मैच में आज राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स मजूबत दिखाई दे रही है। राजस्थान ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई का प्रदर्शन इसके विपरीत रहा है। नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई की टीम अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार चुकी है।
आज आईपीएल 2024 के 14वें मैच में एक बार फिर से दोनों टीमें अपना तीसरा मैच खेलने जा रही है। मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मैच शाम साढ़े सात बजे शुरु हो जाएगा। मैच के आधा घंटा पहले टॉस होगा। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स का लाइव मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा जियो सीनेमा पर भी आपको कई भाषाओं में मैच फ्री में देखने को मिल सकता है।
मुंबई को पहली जीत की तलाश
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत की तलाश है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी। एसआरएच ने मुंबई के बॉलिंग अटैक से खिलवाड़ करते हुए आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। हालांकि, टीम के बल्लेबाजों का प्रदर्शन दमदार रहा था। 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम 246 रन बनाने में सफल रही थी।
कैसी है वानखेड़े की पिच ?
वानखेड़े में बल्लेबाजों का एकतरफा राज रहता है। मुंबई के होम ग्राउंड पर रनों का अंबार लगता है और जमकर चौके-छक्कों की बरसात होती है। इस मैदान पर रनों पर लगाम लगाना गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल काम होता है। आउटफील्ड तेज होने की वजह से गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाना आसान रहता है।
Read Also: Delhi Liquor Scam: मुश्किल में फंसे केजरीवाल के दो और मंत्री, ईडी से पूछताछ के दौरान लिया नाम
संभावित प्लेइंग इलेवन…
मुंबई इंडियंस की संभावित XII : रोहित शर्मा, ईशान किशन (WK), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (C), टिम डेविड, डेवाल्ड ब्रेविस, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित XII : यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (C&WK), रियान पराग, शिमरन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
Read Also: Gyanvapi Case: सुप्रीम कोर्ट ने दक्षिण तहखाने में जारी पूजा पर रोक लगाने से किया इंकार