Food For Kidney: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं, जिसके चलते हमें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं खराब डाइट्स के कारण हमारे शरीर के कई हिस्से खराब हो जाते हैं। इनमें से एक किडनी है। हेल्दी किडनी के बिना हम शरीर को स्वस्थ नहीं रख पाते हैं। किडनी हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालती है और बॉडी को डिटॉक्स करती है।
इसके अलावा किडनी हमारा ब्लड प्यूरिफाई करने का काम करती है, जिससे रक्त में मौजूद हानिकारक तत्व यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ, किडनी कमजोर हो सकती है या उससे जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए हमें अच्छी डाइट, नियमित व्यायाम और भरपूर मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है। कुछ फूड्स किडनी को हेल्दी रखने में काफी मददगार होते हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से किडनी की सेहत दुरुस्त रहती है। आइए जानते हैं, किन फूड्स से किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
ब्लू बेरीज
ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करने में ब्लू बेरीज काफी मददगार होते हैं। इनमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल डैमेज और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
लाल शिमला मिर्च
पोटेशियम से भरपूर लाल शिमला मिर्च किडनी हेल्थ को बढ़ावा देती है। साथ ही, इसमें मौजूद विटामिन-सी, विटामिन-ए और विटामिन-बी6, किडनी के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।
Read Also: Delhi Liquor Scam: मुश्किल में फंसे केजरीवाल के दो और मंत्री, ईडी से पूछताछ के दौरान लिया नाम
साल्मन मछली
ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर साल्मन मछली, किडनी के फंक्शन को बेहतर बनाती है। साथ ही, सूजन को कम करने में भी मदद करती है।
लहसुन
एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेंट्री और एंटी बैक्टिरियल गुणों से भरपूर लहसुन किडनी हेल्थ को बढ़ावा देता है। यह किडनी के साथ-साथ कई अन्य तरह के स्वस्थ्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। इसलिए इसे अपनी डेली डाइट में जरुर शामिल करें।
Read Also: Delhi: आयकर वसूली मामले में कांग्रेस को राहत, सिंघवी बोले- ‘बहुत उदार रवैया है’