Haryana: मनोहर लाल के काम को आगे बढ़ायेंगे मुख्यमंत्री…इन योजनाओं से बनी मनोहर लाल की मनोहारी छवि

संतोष कुमार सिंह

चंडीगढ़: हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल न सिर्फ सराहना की बल्कि  तपस्वी तक कहा कि वे देश और प्रदेश के लोगों की तकदीर हैं और उनकी योजनाओं ने  प्रदेश के विकास और गरीब लोगों की आर्थिक दशा बदल दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यहां तक कह दिया कि मनोहर लाल के नेतृत्व में ऐसी सरकार दी गई, जिसकी सोच ईमानदार है। अगर एक गरीब व्यक्ति का घर बैठे हुए काम हो रहा है, उसका आयुष्मान कार्ड, बीपीएल कार्ड बन जाता है तो विपक्ष को यह बात अच्छी नहीं लग रही है। मनोहर लाल ने खराब सिस्टम को सुधारने के लिए मिशन मोड में काम किया है, जिसको हम भी जारी रखेंगे।

नए सीएम ने नंबर वन हरियाणा के उदाहरण किए पेश

हमारी सरकार के साथ जनता का विश्वास मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नंबर वन हरियाणा के कई उदाहरण पेश किए। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने हरियाणा को बहुत कुछ दिया है, मजबूत किया है, उन्हीं की सोच थी कि बीपीएल की आय सीमा बढ़ाई गई है। खिलाड़ियों को सबसे अधिक सम्मान मिला। देश का पहला राज्य है, जहां सौ प्रतिशत पढ़ी लिखी पंचायतें हैं। महिलाओं को पंचायतों के अंदर 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

मनोहर लाल के काम को बढ़ाउंगा आगे

मुझे इसी तरह प्रदेश की सेवा में जुटना है। लोगों की सुविधाओं में बढ़ोतरी करनी है। नए प्रोग्राम लागू करने हैं। मुझे खुशी है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा हर गांव में गई है। मैंने पहली बार लोगों के मुंह से सुना कि पहली ऐसी सरकार है, जो गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को योजनाओं के साथ जोड़ रही है। 2014 से पहले की सरकार गरीबी हटाने का नारा तो देती थी, मगर गरीब का कल्याण नहीं करती थी। हम गरीबों का कल्याण किया है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर वो कौन कौन सी योजनायें है जिनकी बदौलत हरियाणा का कायाकल्प हुआ और जिसको लागू करने का श्रेय मनोहर लाल को जाता है और वर्तमान मुख्यमंत्री उसे आगे जारी रखना चाहते हैं। जाहिर है फेहरिस्त लंबी है और उन्हीं योजना को बारी—बारी से सूर्या समाचार पर सीरिज में रखेंगे जिनकी बदौलत मनोहर लाल की मनोहारी छवि बनी और हरित प्रदेश हरियाणा का कायाकल्प हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *