संतोष कुमार सिंह
चंडीगढ़: इसी माह 27 फरवरी से शुरू होने जा रहे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा से पहले पहली बार 10वीं कक्षा में मूल्यांकन प्रक्रिया में बड़े बदलाव का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी खुद बोर्ड के चेयरमैन ने दी।
क्या कहा चेयरमैन ने
इस बाबत बोर्ड चेयरमैन ने जानकारी दी कि अब सीबीएसई की तर्ज पर 10वीं के परीक्षार्थियों को थ्योरी व प्रैक्टिकल को मिलाकर 33 प्रतिशत अंक होने पर पास किया जाएगा। जबकि इससे पूर्व प्रैक्टिकल में अलग-अलग 33 प्रतिशत अंक लेने होते थे। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा में नई मूल्यांकन प्रक्रिया से 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत बढ़ेगा व 10वीं के परीक्षार्थी तनाव मुक्त परीक्षा दें सकेंगे।
क्या होगा फायदा
इसके फायदे के विषय में चेयरमैन ने कहा कि 10वीं कक्षा में नई मूल्यांकन प्रक्रिया से 10वीं कक्षा का पास प्रतिशत बढ़ेगा। इसके साथ ही 10वीं के परीक्षार्थी तनाव मुक्त परीक्षा दें सकेंगे।
इस दौरान होगी परीक्षा
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी और 26 मार्च 2024 को समाप्त होगी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएगी। कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के लिए परीक्षा सभी दिन दोपहर 12.30 से 3 बजे तक एकल पाली में आयोजित की जाएगी।
इतने छात्र हो रहे हैं परीक्षा में शामिल
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 10वीं व 12वीं की परीक्षा में इस बार (2024) 5 लाख 80 हजार 533 परीक्षार्थी एग्जाम दे रहे हैं। प्रदेश के 1482 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी। इन परीक्षाओं के प्रवेश पत्र 20 फरवरी यानी कि मंगलवार को बोर्ड की वेबसाइट bseh.org.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। आज से ही एडमिट कार्ड लाइव किये जा रहे हैं।
Read Also:Bihar: न विजन, न रीजन फिर भी सरकार चला रहे हैं नीतीश कुमार
बिना नकल हो परीक्षा विभाग तत्पर
परीक्षा में कोई कदाचार न हो इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अबकी बार हर परीक्षा केंद्र पर स्थायी तौर से दो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की है। इसके साथ ही हर परीक्षा केंद्र पर बाहरी हस्तक्षेप रोकने के लिए पुलिस भी तैनात रहेगी।