Ind vs Eng: राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड का पलटवार, डकेट ने ठोका धमाकेदार शतक, अश्विन ने स्थापित किया कीर्तिमान

Ind vs Eng Rajkot Test Ben Duckett Ashwin: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन अंग्रेज टीम ने बेन डकेट के शतक के दम पर पलटवार किया। भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन कूटे। 445 रनों के जवाब में दो विकेट के नुकसान पर 207 रन बना लिया। डकेट 133 रन और जो रूट 9 रनों पर नाबाद लौटे।

मैच के पहले दिन भारत ने 326/5 से आगे अपनी पारी को बढ़ाया। पहले दिन नाबाद लौटे शतकवीर रविंद्र जडेजा ने अपने स्कोर में मात्र दो रनों का इजाफा कर सके और 112 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। नाइट वॉचमैन के रूप में आए कुलदीप यादव मात्र 4 रन बना सके। इसके बाद अपना पहला मैच खेल रहे ध्रुव जुरेल और अश्विन ने पारी को आगे बढ़ाया।

इंग्लैंड ने किया पलटवार

अश्विन और जुरेल के बीच आठवें विकेट के लिए 175 गेंद पर 77 रन की साझेदारी हुई। ध्रुव जुरेल ने 104 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली। अश्विन ने 89 गेंद पर 37 रन का योगदान दिया। आखिर में जसप्रीत बुमराह ने 28 गेंद पर 26 रन बनाकर भारत के स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। इंग्लैंड की तरफ से मार्क वुड ने 4 विकेट हासिल किए। रेहान अहमद को 2 विकेट झटके। रूट, हार्टली और एंडरसन को एक-एक विकेट मिला। डेब्यू मैच खेल रहे सरफराज खान को जैक क्राउली ने रनआउट किया। भारत की पारी 445 रनों पर सिमट गई।

इसके बाद इंग्लैंड ने बल्ले से जबरदस्त पलटवार किया। बेन डकेट ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के आगे तूफानी शतक जड़ा। जैक क्रॉली मात्र 15 रन बनाकर आउट हो गए। अश्विन ने जैक का शिकार कर अपना 500वां टेस्ट विकेट हासिल किया। इसके बाद सिराज ने ओली पोप को 39 रन के योग पर आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड ने कोई विकेट नहीं गंवाया।

Read Also: SA vs NZ: केन विलियमसन ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा

अश्विन का कीर्तिमान

आज भारतीय स्पिनर अश्विन पूरी दुनिया में दूसरे ऐसे गेंदबाज बने हैं जिन्होंने सबसे तेज 500 विकेट हासिल किए हैं। 98वें टेस्ट मैच में अश्विन ने यह कारनामा किया है। इससे पहले श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज रहे मुथैया मुरलीधरन ने 87वें मैच में यह कीर्तिमान स्थापित किया था। भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबल को यह उपलब्धि हासिल करने में 105 टेस्ट मैच लग गए थे। ऑस्ट्रेलिया के महान दिवंगत स्पिनर शेन वार्न ने 500 विकेट लेने के लिए 108 टेस्ट मैच खेले थे।

Read Also: Haryana: रेवाड़ी में बोले पीएम मोदी, अयोध्या में रामलला मंदिर का विरोध करने वाले आज बोलते हैं जय सियाराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *