MP: मध्य प्रदेश में शिव का ‘राज’ या नया सीएम मिलेगा, विधायक दल की बैठक जारी, थोड़ी में सीएम का होगा ऐलान

MP: छत्तीसगढ़ के बाद आज मध्य प्रदेश में सीएम का ऐलान हो जाएगा। भोपाल बीजेपी कार्यालय में पर्यवेक्षकों की विधायकों के साथ बैठक जारी है।

बीजेपी विधायक दल की बैठक में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल, आशा लाकड़ा और के. लक्ष्मण भी भोपाल पहुंच चुके हैं। मध्य प्रदेश में शिव का ही राज होगा या सूबे को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। इसका थोड़ी देर में फैसला हो जाएगा।

read also: Chhattishgarh: प्रदेश में साफ हुई सरकार की तस्वीर, विष्णुदेव साय के साथ दो होंगे डिप्टी सीएम, यह रही पूरी जानकारी

बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रह्लाद पटेल के समर्थक नारेबाजी कर रहे हैं। साथ ही प्रह्लाद पटेल के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। सीएम की रेस में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल और वीडी शर्मा के नाम शामिल हैं।

इन तमाम सवालों और कयासों के बीच भोपाल में हलचल बढ़ गई है। विधायक दल की बैठक के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ ही सभी पर्यवेक्षक भोपाल के बीजेपी कार्यालय पहुंच गए हैं। थोड़ी देर बाद मध्य प्रदेश सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *