Rajnath Singh: रविवार को राजघाट के पास गांधी स्मृति द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शिरकत की और अपने संबोधन में कहा कि आज का काफी खुशी की बात है कि महात्मा गांधी की समाधि राजघाट के पास उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।
गांधी की विचारधारा भूल गईं सरकारें- रक्षा मंत्री
रक्षा मंत्री ने कहा कि यूं तो देश-विदेश में अनगिनत जगहों पर महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है, लेकिन उनकी समाधि के पास भी महात्मा गांधी की प्रतिमा लगी हुई है। भव्य प्रतिमा की स्थापना निश्चित रूप से बहुत ही सराहनीय कदम है। मुझे लगता है कि पिछली सभी सरकारें महात्मा गांधी की विचारधाराओं को भूल गईं।
पीएम ने महात्मा गांधी की विचारधारा को अपनाया- राजनाथ सिंह
मैं सभी की ओर से पीएम नरेन्द्र मोदी की सराहना करना चाहता हूं, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी की विचारधारा को अपने जीवन में अपनाया और उसके अनुसार लोगों की सेवा की। पीएम बनने के बाद पीएम मोदी ने पहला काम ‘स्वच्छ भारत’ किया। महात्मा गांधी ही वह व्यक्ति थे जिन्होंने वास्तव में स्वच्छता के बारे में बात की थी। हम बापू के नक्शे कदम पर चलकर एक विकसित भारत बना रहे हैं।
read also: Chhattishgarh: विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए सीएम, विधायक दल की बैठक में घोषणा