Assembly Election 2023: राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बंपर जीत, थोड़ी देरे में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे गहलोत

Assembly Election 2023: बीते महीने नवंबर में पांच राज्यों में हुए मतदान के बाद चार राज्यों में नतीजे घोषित हो गए। तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है। तेलंगाना में कांग्रेस बहुमत हासिल करने में कामयाब हुई है। पांचवें राज्य मिजोरम में मतगणना 4 दिसंबर को की जाएगी। इस राज्य में मतगणना के लिए चुनाव आयोग ने लोगों की मांग पर एक दिन आगे बढ़ा दिया था।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत साढ़े पांच बजे राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनाने की तरफ आगे बढ़ रही है। बताते हैं चारों राज्यों के चुनावी आंकड़ें।

मध्य प्रदेश चुनाव

बीजेपी- 165

कांग्रेस- 64

अन्य- 2

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव

बीजेपी 56

कांग्रेस- 32

अन्य-1

राजस्थान विधानसभा चुनाव

बीजेपी – 116

कांग्रेस- 68

अन्य- 15

तेलंगाना विधानसभा चुनाव

बीजेपी- 10

कांग्रेस- 63

बीआरएस- 39

अन्य- 6

read also: Delhi: अमित शाह का बड़ा दावा, GDP आंकड़ों ने दिया संकेत…तेजी से बढ़ेगी अर्थव्यस्था

राजस्थान में 199 सीटों पर मतगणना जारी है। कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है। चुनाव आयोग के अनुसार राजस्थान कांग्रेस उम्मीदवार अमीन कागजी किशन पोल निर्वाचन क्षेत्र से शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, “मैंने कोई रुझान नहीं देखे। मुझे 11सबजे तक कोई रुझान की तरफ देखने की आवश्यकता नहीं है। मैं बहुत आश्वस्त हूं। मुझे मध्य प्रदेश के मतदाताओं पर भरोसा है।

बीजेपी को मिला बहुमत

मध्य प्रदेश में बहुमत के पार आंकडों के बद शिवराज चौहान ने ट्विट किया है। उन्होंने लिखा कि ‘भारत माता की जय, जनता जनार्दन की जय’ आज मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और मुझे विश्वास है कि जनता के आशीर्वाद और आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ फिर सरकार बनाने जा रही है। बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को हृदय से शुभकामनाएं।

मतगणना के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “मोदी जी एमपी के मन में हैं और मोदी जी के मन में एमपी हैं। उन्होंने यहां सार्वजनिक रैलियां कीं और लोगों से अपील की और इसने लोगों के दिलों को छू लिया। ये रुझान उसी का परिणाम हैं। डबल- इंजन सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को ठीक से लागू किया और यहां जो योजनाएं बनीं, उन्होंने लोगों के दिलों को भी छुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *