CM Manohar Lal: कैथल के इंदिरा गांधी महाविद्यालय के सभागार में एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल ने लोगों की समस्याओं को सुना और मौके पर अधिकारियों को निस्तारण करने का आदेश दिया। इसके बाद सीएम सभागार के गेट पर खड़े हो गए और जिन भी व्यक्तियों ने शिकायते देनी थी, उन्हें एक-एक करके बुलाया गया। सीएम ने सभी की शिकायतें सुनी और समाधान किया।
सीएम ने सुनी शिकायतें
इस दौरान कैथल के राजेंद्र कुमार ने अपने बेटे की बीमारी के लिए सीएम के सामने अपनी शिकायत रखी। इस पर सीएम ने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त शहर से जुड़ी समस्याओं के लिए एसपी और डीसी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रदेश में खोले गए 72 मेडिकल कॉलेज
शिकायत सुनने के बाद सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के काम किए हैं। प्रदेश सरकार के नेतृव में प्रदेश ने बीती सरकारों की तुलना में दोगुना विकास किया है। सीएम ने कहा कि प्रदेश में 72 नए कॉलेज खोले गए हैं, इनमें से आधे कॉलेज लड़कियों के हैं। उन्होंने कहा कि हमने भ्रष्टाचार, क्राइम और जाति आधारित राजनीति पर प्रहार किया है।
सीएम ने मेडिकल कॉलेज की रखी आधारशिला
इसके बाद सीएम ने कैथल के गांव सांपन खेड़ी में मेडिकल कॉलेज की आधारशीला रखी। सीएम ने यहां भूमि पूजन किया। सीएम ने कहा कि यहां मेडिकल कॉलेज भगवान परशुराम के नाम से बनेगा। साथ ही उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि 21 और 22 अक्टूबर को होने वाली ग्रुप डी परीक्षा में आवेदकों के लिए रोडवेज यात्रा फ्री रहेगी।