ODI WC 2023: भारत के लिए बड़ी ख़बर, स्टार खिलाड़ी अस्पताल से डिस्चार्ज, कब होगी वापसी?

ODI WC 2023:आईसीसी वनडे विश्वकप में भारत जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज कर चुका है। भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया था लेकिन इस मैच में स्टार ओपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) नहीं खेले थे। गिल डेंगू से पीड़ित है और वह अस्पताल में भर्ती थे। इस बीच भारत के लिए बड़ी ख़बर सामने आई है। युवा ओपनर अब पूरी तरह से ठीक है और अस्पताल से डिस्चार्ज होकर होटल पहुंच चुके हैं।

दूसरा मैच भी मिस करेंगे गिल

हालांकि, बुधवार को अफगानिस्तान (Afganistan) के साथ होने वाले मैच में वह खेलेंगे या नहीं इस बीसीसीआई (BCCI) ने कोई अपडेट नहीं दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह दूसरे वनडे मैच को भी मिस करेंगे क्योंकि टीम प्रबंधन गिल को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। प्रबंधन आने वाले बड़े मैचों में गिल को फिट देखना चाहता है। 14 नवंबर को होने वाले पाकिस्तान के साथ महामुकाबले में गिल के खेलने की प्रबल संभावनाए हैं।

ईशान निभाएंगे ओपनर की भूमिका

बता दें कि, विश्वकप के पहले मैच में शुभमन गिल टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी जगह ईशान किशन (Ishan Kishan) पहले सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। ईशान इस मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए थे। अफगानिस्तान के साथ होने वाले मैच में भी ईशान ओपनर की भूमिका निभाएंगे। फिलहाल सभी की निगाहें गिल की वापसी पर टिकी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *