Israel Hamas War: इजराइल और हमास के बीच क्यों शुरू हुआ खूनी खेल, पढ़िए 100 साल पुराना पूरा विवाद

संतोष कुमार सिंह

Israel Hamas War:इजराइल और हमास दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। हमास ने इजरायल पर 5,000 रॉकेट दागने का दावा किया है। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई। जवाब में इजराइल ने हमास को युद्ध के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। इतना ही नहीं अब ख़बर सामने आ रही है कि हमास के सैनिकों ने इजरायल में घुसपैठ की है और इजराल की सेना पर फायरिंग की जिसमें कई सैनिक घायल हो गए हैं।

100 साल पुराना है विवाद

इजराइल और हमास के बीच विवाद काफी पुराना है। दरअसल, मध्य पूर्व में मौजूद इजराइल एक यहूदी देश है और इसके पूर्वी हिस्से में वेस्ट बैंक मौजूद है। वेस्ट बैंक और गाजा पट्टी को आमतौर पर फिलिस्तीन के नाम से जाना जाता है। विवाद की बात करें तो इजराइल में इजराइली सरकार है, जबकि वेस्ट बैंक में फतह पार्टी सरकार चलाती है। गाजा पट्टी पर हमास का कब्जा है। वेस्ट बैंक में तो सरकार है, लेकिन दूसरे हिस्से गाजा पट्टी पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

दरअसल, ये मामला करीब 100 साल पुराना है। जब इजराइल नाम का कोई देश नहीं था। इज़राइल से वेस्ट बैंक तक का क्षेत्र फिलिस्तीनी क्षेत्र के रूप में जाना जाता था। जब यहां अल्पसंख्यक यहूदी और बहुसंख्यक अरबी रहते थे। यहां फिलिस्तीनी लोग अरब के रहने वाले थे, जबकि कहा जाता है कि यहूदी लोग बाहर से आए थे।

तत्कालीन फिलिस्तीनियों और यहूदियों के बीच विवाद शुरू हो गया। जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने ब्रिटेन से फ़िलिस्तीन को यहूदी लोगों के लिए राष्ट्रीय घर के रूप में स्थापित करने के लिए कहा। लेकिन यहूदियों का मानना था कि यह उनके पूर्वजों का घर था। दूसरी ओर, फिलिस्तीनी अरब यहां फिलिस्तीन नाम से एक नया देश बनाना चाहते थे। उन्होंने ब्रिटेन के नया देश बनाने के कदम का कड़ा विरोध किया। इस तरह फ़िलिस्तीन-इज़राइल संघर्ष शुरू हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *