Haryana News: बुलेट पर सवारी करते नजर आए सीएम मनोहर लाल, “कार-मुक्त दिवस” पर दिया संदेश

करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आज एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। हमेशा हाई सिक्योरिटी लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ गुजरने वाले सीएम मनोहर लाल को आज सुबह रॉयल एनफील्ड बाइक पर सड़कों पर घूमते हुए देखा गया। करनाल की सड़कों पर मुख्यमंत्री को बाइक पर घूमते देख लोग आश्चर्यचकित रह गए।

दरअसल, हरियाणा सीएम आज अमृतसर में गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए करनाल हवाईअड्डे जा रहे थे। इस दौरान वो अपने काफिले से उतरकर बाइक की सवारी करते नजर आए। जिसका वीडियो उनके ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। बाइक सवारी के दौरान सीएम ने बकायदा ट्रैफिक नियमों का पालन किया। उन्हें क्रैश हेलमेट पहने हुए और आत्मविश्वास से गाड़ी चलाते हुए गोल चक्करों और तीखे मोड़ों पर चलते हुए देखा गया।

कार फ्री डे हो या नशामुक्त हरियाणा बनाने का संकल्प हो बिना जनसहयोग के पूरा नहीं हो सकता! “कार फ्री डे” पर करनाल एयरपोर्ट तक की यात्रा बाइक द्वारा करके, आज के दिन कार ट्रैफिक कम करने का एक छोटा सा प्रयास मेरा भी रहा। मुझे आशा है कि प्रदेश के जागरूक लोग इस सन्देश को आगे… pic.twitter.com/a5DQeDn1ky Manohar Lal (@mlkhattar) September 26, 2023

बता दें कि करनाल में मंगलवार को कार-मुक्त दिवस ​​के रूप में मनाने का ऐलान किया गया। सरकार द्वारा सभी सरकारी अधिकारियों को मंगलवार को कारों का उपयोग करने से बचने के लिए कहा गया। इसीलिए सीएम मनोहर कार-मुक्त दिवस को सफल बनाने और संदेश देने लिए खुद बाइक पर सवार होकर हवाईअड्डे तक की यात्रा की।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, कार-मुक्त दिवस पर बाइक पर हवाई अड्डे तक यात्रा करके, मैंने कम करने का एक छोटा सा प्रयास किया यातायात। मुझे उम्मीद है कि राज्य की जागरूक जनता इस संदेश को फैलाएगी और लोगों को सप्ताह में सिर्फ एक दिन के लिए कार छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *