Ind vs Aus: भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पैट कमिंस बोले ‘वापस आकर अच्छा लगा’

शुभम रावत

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। इस मैच में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुरुआती 2 मैचों में केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है। टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा समेत विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को पहले 2 मैचों के लिए आराम दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना अच्छा-केएल

केएल राहुल ने कहा कि, हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे, ऐतिहासिक रूप से चेज़ करने वाला अच्छा ग्राउंड है, इसके बारे मे सिर्फ यही। हमें कुछ बॉक्स टिक करने होंगे और जो बॉक्स हमने टिक किए हैं, हमें उन्हें अच्छे तरीके से करने की ज़रूरत है। उन्होंने आगे कहा कि एक और चुनौती, दुनिया की सबसे अच्छी टीम इसलिए उनके खिलाफ खेलना अच्छा। वे बहुत कॉम्पीटेटिव टीम हैं इसलिए हम उनके खिलाफ खेलना एंजॉय किया। यह हमेशा महान चैलेंज होता है।

वापस आकर अच्छा लगा- पैट कमिंस

वहीं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि, वापस आकर अच्छा लगा। मिचेल स्टार्क और ग्लेन मैक्वेल कुछ तैयार नहीं हैं। हम भी पहले गेंदबाज़ी ही करते हुए लेकिन कोई बात नहीं। यहां अच्छी धूप है। उन्होंने बताया कि वॉर्नर और मार्श ओपनिंग करेंगे, इसके बाद स्मिथ मार्नस और इंग्लिस आएंगे।

भारत की प्लेइंग-11

केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग-11

पैट कमिंस (कप्तान),डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, सीन एबॉट, एडम जंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *