चंडीगढ़: हरियाणा में इन दिनों प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। अभी हाल ही में हरियाणा सरकार की ओर से 19 IPSऔर 9 HPS अधिकारियों के तबादले किए गए। वहीं अब देर रात पुलिस महानिदेशक (DGP) ऑफिस की ओर से 122 सब इंस्पेक्टरों को पदोन्नति देकर उनका तबादला कर दिया गया है, जिसकी लिस्ट भी जारी कर दी गई है।
DGP ऑफिस की ओर से जारी की गई पदोन्नत इंस्पेक्टरों की ट्रांसफर लिस्ट में स्पष्ट किया गया है कि होम डिस्ट्रिक्ट में ट्रांसफर होने पर तुरंत वापसी की जाएगी। इसके साथ ही यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि जल्द से जल्द ट्रांसफर हुए इंस्पेक्टरों को अपने नए स्थान पर जॉइन करना होगा। बता दें कि पन्नोतन किए इंस्पेक्टरों की काफी लंबे समय से प्रमोशन की लिस्ट पेंडिंग थी।
पदोन्नति के बाद सब इंस्पेक्टर से इन्स्पेक्टर बने जगदीश चन्द्र को पंचकुला से यमुनानगर, अनूप कुमार को फतेहाबाद से जींद, धर्मबीर को गुरुग्राम से जी आर पी हरियाणा, राम पाल को गुरुग्राम से रिवाड़ी,सुरेंद्र सिंह को गुरुग्राम से जज्झर, मुकेश चंद गुरुग्राम से रिवाड़ी,महिपाल को गुरुग्राम से एस सी बी,वदुलीचन्द को गुरुग्राम से महेंद्रगढ़,सचिन कुमार को गुरुग्राम से ए सी बी,सत्यप्रकाश को फरीदाबाद से जी र पी हरियाणाइसके साथ ही लिस्ट में शामिल सभी इंसपेक्टरों का तबादला किया गया है।