Haryana Weather: राज्य में बढ़ी मौसम की सक्रियता, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

चंडीगढ़: पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में बारिश से मौसम सुहाना हुआ है। बारिश ने दम तोड़ रही फसलों में जान लौटा दी जिसे देख किसानों के भी चेहरे खिले हुए हैं। इसी कड़ी में चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने आज मौसम को लेकर बुलेटिन जारी किया है।

मौसम विज्ञान विभाग दवारा जारी बुलेटिन में कहा गया है कि, आज सोमवार को चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी, जींद, नुह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, कैथल सहित कई जिलों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश तो कहीं तेज़ बारिश हो सकती है।दरअसल, बाकि अन्य राज्यों के साथ हरियाणा में भी पिछले हफ्ते कहीं-कहीं हल्की बारिश देखी गई। कुछ-कुछ इलाकों में बादल बने रहे। ऐसे में मौसम विज्ञान विभाग ने आज बुलेटिन जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है कि टर्फ का पूर्वी छोर दक्षिण की तरफ सामान्य स्थिति में आ जाने और बंगाल की खाड़ी में साईक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से नमी वाली हवाएं आने की संभावना है, जिसके कारण राज्य में 15 सितंबर तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं इसके बाद मॉनसून में बढ़ोतरी की संभावना जाहिर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *