शुभम रावत-
नई दिल्ली: एशिया कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। यह मैचश्रीलंका के कैंडी शहर केपल्लेकल इंटरनेशल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। भारत और पाकिस्तानके बीच हर बार दिलों की धड़कनें बढ़ा देने वाला रोचक मुकाबला खेला जाता है। क्रिकेट फैंस को इस हाईवोल्टेज मुकाबले से भी ऐसी ही उम्मीद है।
रोहित-कोहली से फैंस को उम्मीदें
पाकिस्तान के खिलाफ आज के मैच मेंभारतीय फैन्स कोकप्तान रोहित शर्मा और रन मशीन विराट कोहली से बहुत उम्मीदे हैं। टीम इंडिया के येदोनों ही स्टार खिलाड़ियों के पास कुछ बड़े रिकॉर्ड्स बनाने का मौका रहेगा।
ऐसी है पल्लेकल की पिच रिपोर्ट
पल्लेकल इंटरनेशल स्टेडियम की पिच की बात करें तोइस मैदान के विकेट पर सूखी घास है। जिसकी वजह से इसकीसतह काफी सख्त है।यहां की पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार है। ऐसे में भारत-पाक मैच में स्पिनर्स अपनी सधी हुई गेंदबाजी से कमाल कर सकते हैं।
बारिश बन सकती है विलन
भारत- पाकिस्तान के बीच आज खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश विलन बन सकती है।मौसम विभाग ने शनिवार को पल्लेकेल मेंबारिश की आशंका जताई है।अगर पहली पारी के दौरान ही बारिश हुई और रुकी नहीं तो मैच धुल जाएगा।अगर दूसरी पारी के 20 ओवर होने के बाद बारिश आई और नहीं रुकी तो डकवर्थ लुईस निमय का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं अगर बारिश की वजह से मैच नहीं हो सका तो दोनों टीमों को 1-1 नंबर बांट दिया जाएगा।
भारतीय स्क्वॉड:रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
रिजर्व प्लेयर:संजू सैमसन
पाकिस्तान की प्लेइंग-11:बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद नवाज, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी।