Haryana Weather: हरियाणा में बादल बरसना बंद, गर्मी से लोग परेशान

शुभम रावत-

चंडीगढ़: सितंबर का महीना शुरू हो चुका है औरहरियाणा में बरसात की रफ्तार थम चुकी है। मौसम शुष्क हो गया है जिसके कारण गर्मी बढ़ रही है।चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों को बाहर आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हरियाणा में बीते दिनों तापमान की बात करें तो, नूह जिले का तापमान 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सबसे गर्म दिन रहा।वहीं, गुरुग्राम जिले में 24.9 डिग्री तापमान रहा। जबकि महेंद्रगढ़ में 25.5 डिग्री और हिसार में 25.7 तापमान रहा।

आने वाले दिनों में राहत के नहीं आसार

मौसम विभाग के अनुसार वाले दिनों में भी लोगों को गर्मी से फिलहाल कोई राहत मिलने वाली नहीं है।अगले पांच दिनों के लिए चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 सितंबर को उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में मौसम शुष्क ही रहेगा।

इन जिलों में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो हरियाणा के कई जिलों में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इन जिलों मेंदक्षिण और दक्षिण -पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत में मौसम शुष्क रहेगा. तो पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *