#INDvsIRE: डकवर्थ लुईस नियम से मिली टीम इंडिया को जीत, दूसरे मैच में करना चाहेगी सीरीज पर कब्जा

शुभम रावत-

नई दिल्ली: भारत ने आयलैंड को पहले टी20 मैच में हरा दिया। शुक्रवार कोडबलिन के द विलेज मैदान परकप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था। इसके बाद आयरलैंड के बैट्समैन पहले बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर उतरे।

बैरी मैकार्थी ने जड़ा अर्धशतक

बैरी मैकार्थी ने शानदार नाबाद 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कर्टिस कैम्फर ने भी 39 रन का योगदान दिया।इन दोनों बैट्समैन की पारी की बदौलत आयरलैंड की टीम 20 ओवर में7 विकेट खोकर 139 रन बना सकी।भारत की ओर से कप्तान जसप्रीत बुमराह,प्रसिद्ध कृष्णा और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट हासिल किए। जबकिअर्शदीप को एक विकेट मिला।

बीच मैच में शुरू हुई तेज बारिश

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 6.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 47 रन बना लिए थे।यशस्वी जायसवाल 24 और ऋतुराज ने 19 रन बनाए। जबकि तिलक बिना खाता खोले वापस पलेवियन लौटे।संजू सैमसन एक रन बनाकर और ऋतुराज 19 पर बल्लेबाजी कर रहे थे कि तभीतेज बारिश शुरू हो गई। लगातार कई घंटों तक बारिश होने के कारण मैदान पूरा गिला हो गया। काफी देर इंतजार करने के बाद ही मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका।

डकवर्थ लुईस नियम से भारत को मिली जीत

वर्षा बाधित मैच का फैसला अंपायर्स ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत किया। जिसके अनुसार भारतीय टीम ने 2 रन से आयरलैंड को हरा दिया। इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीचसीरीज का अगला मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में भी यदि भारतीय टीम जीतने में सफल रही तो उसका सीरीज पर 2-1 से कब्जा हो जाएगा। वहीं आयरिश टीम दूसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में वापसी करने के मकसद से मैदान में उतरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *