शुभम रावत-
मुंबई:गदर 2 फिल्म का सिनेमाघरों में जलवा जारी है।अनिल शर्मा निर्देशित सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के सर पर चढ़कर बोल रहा है। ओपनिंड डे से लेकर अब तक फिल्म की शानदार कमाई जारी है। गदर-2 ने साउथ इंडस्ट्री की सुपहिट फिल्म बाहुबली-2 और KGF 2 को पीछे छोड़ दिया है।
300 करोड़ का आंकड़ा पार
सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने थिएटर्स में गदर मचा दिया है।पहले एक हफ्ते फिल्म ने ऐसी धुआंधार कमाई कर डाली है कि हर दिन इसकी कमाई लोगों को हैरान कर रही है।दूसरे हफ्ते में भी फिल्म का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है।8 दिन में ही फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
8 दिन में 300 करोड़ क्लब में शामिल
गदर-2 ने ओपनिंग डे पर40.10 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था।दूसरे दिन भी मूवी ने 43 करोड़ की कमाई की थी।चौथे दिन फिल्म ने 35.75 से 37 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद पांचवे, छंठे और सातवें दिन तक यह फिल्म 263.48 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। अब यह फिल्म 300 क्लब में शामिल हो गई है। फिल्म के अब तक का कुल कलेक्शन305करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है।
गदर-2 बाहुबली-2, 2-KGF 2 से निकली आगे
गदर-2 कमाई के मामले मेंसाउथ इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली-2 और KGF 2 से आगे निकल गई है। इन दिनों फिल्मों ने रिलीज के बाद से 8वें दिन तक उतना कलेक्शन नहीं किया था जितना कि गदर-2 ने कर लिया है।