Nehru Memorial Controversy : राहुल गांधी बोले, नाम से नहीं काम से है नेहरू जी की पहचान

शुभम रावत-

नई दिल्ली:नेहरू मेमोरियल का नाम बलदने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि नेहरू जीनाम से नहीं, काम से जाने जाते थे।कांग्रेस इसे पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत मिटाने का प्रयास बता रही है।

NMML बदलकर हुआ PMML

15 अगस्त को 77वें स्वतंत्रता दिवस परकेंद्र की मोदी सरकार नेनेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर पीएम म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया। अब इसेNMML नहीं बल्किPMML के नाम से जाना जाएगा।केंद्र के इस फैसले के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है।पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। अब राहुल गांधी ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

नेहरू जी की पहचान उनके काम से है

राहुल गांधी गुरुवार को लद्दाख के लिए रवाना हो रहे थे। इसी दौरान एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उसने नेहरू मेमोरियल मामले पर सवाल किया। इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा किनेहरू जी की पहचान उनके नाम से नहीं, बल्कि उनके काम के कारण है।

नेहरूवादी विरासत को नुकसान पहुंचान बीजेपी का एजेंडा

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने नेहरू मेमोरियल के नाम बदलने पर बुधवार को बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा, मोदी के पास भय, कठिनाई और असुरक्षा का एक बड़ा बंडल है। खासतौर पर जब बात भारत के पहले और सबसे लंबे समय तक देश सेवा करने वाले प्रधानमंत्री नेहरू की होती है, तो वे चीजें साफतौर पर नजर आ जाती हैं। जयराम ने आरोप लगाया था कि उनका (बीजेपी) काएकमात्र एजेंडा नेहरू और नेहरूवादी विरासत को नकारना, बदनाम करना और नुकसान पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *