Manipur Violence: मणिपुर हिंसा की जांच के लिए CBI के 53 अधिकारियों की लिस्ट जारी, 29 महिला अधिकारी भी शामिल

नई दिल्ली: मणिपुर में पिछले लगभग चार महीने से बवाल मचा हुआ है। इस दौरान उपद्रवियों द्वारा लोगों को जिंदा जलाने और कई लोगों की नृशंस हत्या करने की कई खबरें सामने आईं। वहीं हिंसा के दौरान कई महिलाओं के साथ भी हैवानियत की हदें पार की गई। राज्य में मचे बवाल और महिलाओं के साथ की गई अमानवीय वारदातों की जांच पहले से तो सीबीआई कर ही रही थी, लेकिन अब जांच के लिए अधिकारियों की संख्या बढ़ा दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, मणिपुर हिंसा और हिंसा के दौरान हुए वारदातों की जांच के लिए 53 अधिकारियों की सूची जारी की गई है। जारी किए गए लिस्ट में पुलिस उपनिरीक्षक यानी डीआईजी स्तर के तीन अधिकारी भी शामिल हैं। जांच के लिए शामिल इन 53 अधिकारियों में दो महिला डीआईजी रैंक के अधिकारी समेत 29 महिला अधिकारी भी शामिल हैं।

जांच में शामिल उप महानिरीक्षक (DIG) रैंक के महिलाओं के नामों के बारे में बात करें तो इसमें लवली कटियार, निर्मला देवी शामिल हैं। वहीं अन्य एक अधिकारी का नाम मोहित गुप्ता है जो इस जांच में शामिल हैं। ये तीनोंराज्य में हिंसा के मामलों की जांच के लिए टीमों का नेतृत्व करेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक में राजवीर और संयुक्त निदेशकघनश्याम उपाध्याय हैं। इनके अलावा दो महिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और छह महिला पुलिस उपाधीक्षक के साथ 16 इंस्पेक्टर और 10 सब-इंस्पेक्टर को भी जांच में शामिल किया गया है।

बता दें कि मणिपुर हिंसा मामले में अब तक साढ़े 65 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से 11 मामलों की जांच सीबीआई को सौंपा गया है, जो अति संवेदनशील है। शीर्ष कोर्ट में केंद्र और मणिपुर सरकार ने इन मामलों की जांच सीबीआई को सौंपने की बात पर सहमति दी। फिलहाल सीबीआई 17 मामलों की जांच कर रही है जिसमें हिंसा के अलावा, यौन उत्पीड़न के मामले भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *