रामकथा में शामिल हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, मुरारी बापू से बोले भगवान गणेश जी की एक मूर्ति रखता हूं साथ

शुभम रावत-

नई दिल्ली:ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक मंगलवार को मोरारी बापू की रामकथा में शामिल हुए। उन्होंने बचपन में परिवार के साथ मंदिर जाने के समय को याद किया।साथ हीजय श्री राम का नारा भी लगाया।सुनक ने मंच पर आरती में भी हिस्सा लिया।

मेरे लिए धर्म बहुत व्यक्तिगत-ऋषि सुनक

भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री भारत आकर रामकथा में शामिल हुए।ये रामकथा ब्रिटेन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में हो रही है। मोरारी बापू के साथ कार्यक्रम में शामिल होने के दौरानउन्होंने कहा- मेरे लिए धर्म बहुत व्यक्तिगत है। यह जीवन के हर पहलू में मुझे रास्ता दिखाता है। प्रधानमंत्री होना एक सम्मान की बात है, लेकिन यह कोई आसान काम नहीं है। यहां आपको कठिन फैसले लेने होते हैं।

राम हमेशा से मुझे प्रेरणा देते हैं

ऋषि सुनक ने इस दौरान कहा, धर्म मुझे देश के लिए बेस्ट काम करने के लिए साहस और शक्ति देता है। राम हमेशा से मुझे प्रेरणा देते हैं। वे जीवन की चुनौतियों का साहस के साथ सामना करना, विनम्रता के साथ शासन करना और निस्वार्थ भाव से काम करना सिखाते हैं।उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मूल्य कर्तव्य या सेवा का है।

ऋषि सुनक ने मुरारी बापू से कहा कि जैसे आपके मंच पर गोल्डन हनुमान जी का चित्र है, उसी तरह 11 डाउनिंग स्ट्रीट में, मैं अपनी डैस्क पर भगवान गणेश जी की एक मूर्ति रखता हूं और इस पर मुझे गर्व है।

ब्रिटिश और हिंदू होने पर गर्व है

ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने कहा कि उन्हें बिटिश होने पर गर्व है और हिंदू होने पर गर्व है।सुनक ने कहा कि वे रामायण के साथ भगवत गीता और हनुमान चालीसा को भी फॉलो करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *