शुभम रावत
मुंबई:तारा सिंह और सकीना की प्रेम कहानी गदर-2 सिनेमाघरों में गदर मचा रही है।इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के बीच गजब का उत्साह और उमंग नजर आ रहा है। ओपनिंग डे से लेकर अब तक फिल्म नेअच्छी खासी कमाई कर ली है।
सनी देओलऔरअमीषा पटेल स्टारर इस फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा की इस फिल्म का क्रेज फैंस के सर पर चढ़कर बोल रहा है। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग वींकेड पर शानदार कलेक्शन के बाद सोमावर को भी जबरदस्त कमाई की।
गदर-2 का अब तक का कलेक्शन
गदर-2 के पहले 2 दिन के कलेक्शन की बात करें तो बॉक्स ऑफिस ट्रैकर के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, गदर 2 ने दूसरे दिन 43 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का आंकड़ा 83.10 करोड़ हो गया है। जबकि ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 40.10 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था।
मीडियारिपोर्ट के मुताबिक गदर 2 ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 35.75 से 37 करोड़ का कलेक्शन किया है।इसके साथ ही गदर 2 का चार दिन का कुल कलेक्शन लगभग 172 करोड़ रुपये हो गया है।आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गदर 2 के 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है।