#HarDilTiranga: ‘हर घर तिरंगा’ वेबसाइट को अब तक मिली 40 मिलियन से अधिक सेल्फी, ऐसे करें अपलोड

नई दिल्ली: इस साल कल यानी 15 अगस्त 2023 को आजादी का 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर केंद्र सरकार द्वारा हर घर तिरंगाअभियान चलाया जा रहा है जिसमें लोगों से तिरंगे के साथ अपनी तस्वीर अपलोड करने की अपील की गई है। यह अभियान 13-15 अगस्त तक चलेगा। बता दें कि अभी तक हर घर तिरंगा वेबसाइट पर देश के 40 मिलियन से अधिक लोगों ने तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले देश के लोगों से हर घर तिरंगाअभियान में भाग लेने के लिए कहा था। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से लोगों से अपील करते हुए कहा कि, हर घर तिरंगा अभियान ने आजादी के अमृत महोत्सव में एक नई उर्जा भरी है। देशवासियों को इस साल इस अभियान को एक नई ऊंचाई पर ले जाना है। आइए, 13 से 15 अगस्त के बीच देश की आन-बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को फहराएं। तिरंगे के साथ harghartiranga.comपर अपनी सेल्फी भी जरूर अपलोड करें। इसके अलावा उन्होंने 15 अगस्त के दिन लोगों से अपने सोशल मीडिया हैंडल की डिस्प्ले तस्वीर को राष्ट्रीय ध्वज में बदलने के लिए भी कहा है।

ऐसे करें हर घर तिरंगा पर अपनी सेल्फी अपलोड

इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले आपको हर घर तिरंगा वेबसाइट पर जाना होगा, जिसके लिए यह लिंकhttps://hargartiranga.comहै।इसके बाद Upload Selfie with Flag बटन पर आपको क्लिक करना है। यहां बटन पर क्लिक करते ही एक पॉपअप आपके सामने उभर कर आएगा।यहां पर अपना नाम भर दें।उसके बाद तिरंगा सेल्फी यहां अपलोड कर दें।अपलोड करने के बाद Submit बटन पर क्लिक कर दें। आपकी फोटो अपलोड हो जाएगी।

बता दें कि अभी तक केंद्र सरकार की इस वेबसाइट के अनुसार वेबसाइट को 43,644,013 (4.3 मिलियन) सेल्फी मिली हैं। नीचे स्क्रॉल करने पर यूजर को भारतीय ध्वज के साथ केंद्रीय मंत्रियों, अभिनेताओं और खिलाड़ियों और अन्य लोगों की तस्वीरें दिखाई देंगी जिन्होंने अपनी सेल्फी वेबसाइट पर अपलोड की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *