Pakistan: पाकिस्तान के नए कार्यवाहक पीएम होंगे अनवर उल हक, देश में मची सियासी उठापटक

Pakistan Anwar Ul Haq:पाकिस्तान में इस समय सियासी उठापटक मची है। नेशनल असेंबली के भंग होने के बाद नए कार्यवाहक पीएम का ऐलान कर दिया है। अनवर उल हक पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री होंगे। विपक्ष के निवर्तमान नेता राजा रियाज ने विचार विमर्श के बाद इस नाम पर मुहर लगाई।

अगले 90 दिनों में होगा चुनाव

बलूचिस्तान अवामी पार्टी (BAP) से जुड़े सीनेटर अनवर उल हक काकर इस साल के अंत में नए चुनाव तक कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 9 अगस्त को नेशनल असेंबली को भंग करने की सिफारिश की थी। ऐसे में संविधान के अनुसार अगला आम चुनाव 90 दिनों में होगा।

पीएमओ ने जारी किया बयान

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, निवर्तमान PM शहबाज़ शरीफ और नेशनल असेंबली में निवर्तमान विपक्षी नेता राजा रियाज ने अनवर उल हक काकर को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया है। इस संबंध में राष्ट्रपति अल्वी को सलाह भेजी है। इससे पहले प्रधानमंत्री आवास के बाहर रियाज ने इसकी पुष्टि की थी।

पूर्व पीएम शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को कहा था कि केयरटेकर प्रधानमंत्री का नाम शनिवार तक तय हो जाएगा। राष्ट्रपति ने उन्हें और विपक्षी नेता (राजा रियाज) को 12अगस्त तक केयरटेकर प्रधानमंत्री के लिए नाम सुझाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने ये भी कहा था कि अंतिम निर्णय लेने से पहले इस मामले पर गठबंधन सहयोगियों को विश्वास में लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *