Virat Kohli on Social Media Earnings: कोहली ने कमाई पर दी सफाई, बोले खबरें जो सच नहीं

शुभम रावत-

नई दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोशल मीडिया से होने वाली कमाई को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट की कमाई को लेकर सोशल मीडिया पर जो भी खबरें चल रही हैं वो सच नही है।

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं कोहली

टीम इंडिया इस समय वेस्टइंडीज दौरै पर है। टेस्ट और वनडे के बाद भारतीय टीम कैरिबियाई टीम के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है। कप्तान रोहित शर्मा समेत रन मशीन विराट कोहली को भी टी20 सीरीज में आराम दिया गया है। कोहली भले ही मैदान पर ना हो वो लेकिन वो सुर्खियों में बने रहते हैं।

किंग कोहली जितना क्रिकेट के मैदान पर अपने खेल के प्रति सक्रिय रहते हैं उतना ही एक्टिव वो मैदान के बाहर भी रहते हैं। कोहली अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। फैंस उनके पोस्ट को लाइक भी करते हैं और अपने रिएक्शन भी देते हैं।

इंस्टाग्राम से करोड़ो कमाते हैं ये स्टार्स ?

पिछले दिनोंइंस्टाग्राम शेड्यूलिंग टूल हॉपर हेडक्वार्टर की ओर हाल में विराट कोहली, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेसी और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा समेत कई मशहूर लोगों के बारे में एक लिस्ट जारी की थी। जिसमें इन सभी के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से होने वाली कमाई के बारे बताया गया था। इस लिस्ट में दावा किया गया था कि ये सभी एक पोस्ट से ही करोड़ों रुपए की कमाई कर लेते हैं।

इंस्टा पोस्ट से करोड़ो की कमाई

टूल हॉपर हेडक्वार्टर के अनुसारक्रिस्टियानो रोनाल्डो एक इंस्टा पोस्ट से करीब 26 करोड़ और लियोनेल मेसी 21.52 करोड़ रुपए लेते हैं। वहींविराट कोहली एक इंस्टा पोस्ट से 11.45 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।

कोहली ने दी सफाई

विराट कोहली ने इन खबरों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, जीवन में जो कुछ भी मिला है उसके प्रति आभारी और ऋणी हूँ, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरें चल रही हैं वह सच नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *