10th compartment exam: HBSE ने जारी किया 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल, हिंसा के बीच स्थगित की गई थी परीक्षा

चंडीगढ़: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा इस वर्ष (2023) के लिए कक्षा 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल अपडेट कर दिया गया है। HBSEद्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, परीक्षा 16 अगस्त से शुरू होकर 18 अगस्त तक चलेगी। बता दें कि पिछले दिनों नूंह में हुई हिंसा के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था।

दरअसल, 31 जुलाई को प्रदेश के नूंह जिले में हो रही साम्प्रदायिक हिंसा के बीच कक्षा हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा को रोकने का फैसला ले लिया था। हालांकि हिंसा थमने के बाद अब HBSEद्वारा परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, पहले दिन यानी 16 अगस्त को अंग्रेजी का पेपर आयोजित किया जाएगा। वहीं, कंप्यूटर विज्ञान और कृषि की परीक्षा 18 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा बोर्ड द्वारा कुछ परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की शिफ्ट में आयोजित कराई जाएंगी, जबकि अन्य परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे की शिफ्ट में आयोजित होगी। परीक्षा में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को स्कैन की गई फोटो के साथ एक वैध प्रवेश पत्र दिखाना होगा। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन और कैलकुलेटर की अनुमति नहीं है। वहीं, बोर्ड द्वारा प्रत्येक परीक्षा में विकलांग छात्रों के लिए प्रति घंटे 20 मिनट अधिक की छूट दी गई है।

उल्लेखनीय है कि नूंह में हुई हिंसा को देखते हुए बोर्ड अध्यक्ष वीपी यादव और सचिव कृष्ण कुमार ने परीक्षा स्थगन का फैसला लिया था। इससे पहले परीक्षा 1 अगस्त और 2 अगस्त को निर्धारित की गई थी, लेकिन हिंसा के बीच बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि, सभी आम जनता को सूचित किया जाता है कि माध्यमिक (शैक्षिक) और डी.एल.एड (प्रथम और द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं, जो कि हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा जुलाई 2023 में निर्धारित की गई थीं, स्थगित कर दी गई हैं। वहीं अब फिर परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *