Haryana: हरियाणा में 43 कैदी होंगे रिहा, 15 अगस्त पर जेलों से आएंगे बाहर

Haryana: हरियाणा सरकार ने 15 अगस्त 2023 को लेकर फरमान सुनाया है। प्रदेश की जेलों से 43 कैदियों को रिहा किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर कैदी जेलों से आजाद होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 7 कैदियों को रिहा किया जाएगा। इसके अलावा जिन कैदियों ने बिना छूट के अपनी वास्तविक सजा का 50 प्रतिशत पूरा कर लिया है, उनको रिहा किया जाएगा।

इसी प्रकार ऐसे सजायाफ्ता कैदी, जिन्होंने वास्तविक सजा अवधि में से बिना छूट के दो-तिहाई या 66 प्रतिशत तक की सजा पूरी कर ली है, की सजा को भी कम कर दिया गया है। ऐसे 33 कैदियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छूट का लाभ देकर रिहा किया जाएगा।

उन्होंने आगे बताया कि 3 ऐसे सजायाफ्ता कैदी हैं जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली है परन्तु वे गरीब होने के कारण जुर्माना देने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें भी विशेष छूट का लाभ देकर 15 अगस्त 2023 को रिहा किया जाएगा।

सरकारी प्रवक्ता ने आगे बताया कि, उन कैदियों को कोर्ट द्वारा लगाए गए जुर्माने को अवश्य भरना होगा। अगर यह कैदी 15 अगस्त से पहले जुर्माने को नहीं भरते हैं तो उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा। कोर्ट का फैसला सर्वोपरि है इसलिए इन कैदियों को जुर्माना भरने के लिए वक्त दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *