ODI WC 2023 Ind vs Pak:भारत और पाकिस्तान मैच की विश्वकप में तारीख तय हो गई। विश्वकप में दोनों टीमों के बीच मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टिकटों की बिक्री शुरू हो गई। मैच से पहले जीत का दावा और बय़ानबाजी भी शुरू हो गई है।
विश्वकप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं। सभी मैचों में भारत की जीत हुई हैं, हालांकि एक बार टी20 विश्वकप में पाकिस्तान की जीत हुई थी। वनडे विश्वकप में भारत को हर मैच में जीत मिली है। इस बार पाकिस्तान की ओर से जीत का दावा किया जा रहा है।
पाक ने किया जीत का दावा
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज आकिब जावेद का कहना है कि हमें भारत की कमजोरी का पता है। हम भारत की कमजोरी को अटैक करने की कोशिश करेंगे। पूर्व पेसर का कहना है कि इस बार पाकिस्तान जीत का प्रबल दावेदार है। बाबर आजम की कप्तानी में टीम युवा और संतुलित नजर आ रही है।
पूर्व पाकिस्तानी पेसर ने कहा कि हमने भारतीय टीम की उस नस को छुआ, जो पिछले काफी वक्त से दुख रही है. पाकिस्तानी वेबसाइट क्रिकविक से बात करते हुए आकिब ने भारतीय टीम के पास बड़े नाम होने की बात मानी लेकिन साथ ही कहा कि ज्यादातर खिलाड़ी फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे हैं।
भारत की फॉर्म पर उठाए सवाल
उन्होंने साथ ही पाकिस्तानी टीम को ज्यादा संतुलित और युवा बताया है। पाकिस्तानी दिग्गज ने दावा ठोका कि बाबर की टीम के जीतने की संभावना ज्यादा मजबूत है। फॉर्म को लेकर आकिब जावेद के तर्क पर सवाल उठाए जा सकते हैं। जाहिर तौर पर टीम इंडिया की फॉर्म इस वक्त ज्यादा अच्छी नजर नहीं आ रही है लेकिन फॉर्म तो किसी भी वक्त लौट सकती है।
जावेद ने जो दूसरा मुद्दा रखा है वो भारत की असली चिंता है। टीम इंडिया इस वक्त फिटनेस की समस्या से ज्यादा जूझ रही है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह करीब एक साल के बाद मैदान पर लौट रहे हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर अभी भी टीम इंडिया नर्वस रहेगी।
पाकिस्तान युवा टीम
मिडिल ऑर्डर की जान श्रेयस अय्यर और केएल राहुल भी चोट से उबर रहे हैं और फिलहाल ये तय नहीं है कि क्या दोनों खेलने के लिए फिट रहेंगे। जाहिर तौर पर ये बड़ी समस्या टीम इंडिया के साथ है। साथ ही पाकिस्तानी टीम की तुलना में भारतीय टीम की उम्र ज्यादा नजर आती है। रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी 32 से ज्यादा उम्र के हैं, जबकि पाकिस्तान के ज्यादातर खिलाड़ी 30 से कम उम्र के हैं।