Horoscope 10 August:राशिफल के अनुसार 10 अगस्त 2023गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के मुताबिक, मेष राशि वाले जातक अपनी यारी दोस्ती में बहुत बिजी रहेंगे। कर्क राशि वालों के हाथ से कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट निकल सकता है। कन्या राशि वाले जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।मेष से मीन राशि तक के लिए गुरुवार का दिन कैसा रहेगा, किस्मत के सितारे क्या कहते हैंआइएजानते दैनिक राशिफल हैं।
मेष राशि (Aries)
गुरुवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। मेष राशि वाले आज के दिन अपने दोस्तों के साथ बिजी रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। लेकिन ऑफिस में किसी विवाद में पड़ने से बचना होगा। परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह तालमेल बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए 10 अगस्त का दिन मिलाजुला रहने वाला है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। जिसके जरिए रुके हुए कार्य पूरे होंगे। कारोबार से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट की शुरुआत करने से पहले किसी सीनियर व्यक्ति से सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकती है। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini)
10 अगस्त का दिन मिथुन राशि वालों के लिए खुशहाल रहने वाला है। ऑफिस में आपके कार्य की सराहना होगी। साथ ही प्रमोशन का योग बन रहा है। लेकिन दफ्तर में कुछ लोगों को आपकी कामयाबी से परेशानी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी विवाद में न पड़े। नए कारोबार की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है।
कर्क राशि (Cancer)
गुरुवार का दिन कर्क राशि वालों के लिए भी बेहद खास रहने वाला है। किसी संपत्ति मकान, दुकान आदि में इनवेस्टमेंट के लिए दिन अच्छा है। भविष्य में काफी फायदा होगा। घर पर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात पर आपकी बहस हो सकती है। वाणी में संयम बनाए रखेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक रहने वाला है। मन को शांत रखने की जरूरत है। किसी से बातचीत के साथ करते समय वाणी पर कंट्रोल रखें, वरना कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सुसराल पक्ष के साथ चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। घर पर परिजनों का साथ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo)
10 अगस्त का दिन कन्या राशि वालो के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन खर्चों को कंट्रोल में रखने की जरूरत है। संतान पक्ष की ओर से अच्छी ख़बर मिल सकती है। किसी नए बिजनेस की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। कारोबार में वृद्धि होगी। काफी लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। बिजनेस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। जिससे आर्थिक स्थिति में जबरदस्त वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों दिन अच्छा है। जीवनसाथी से कोई बात न छिपाएं। बेहतर होगा उनसे सबकुछ शेयर करें। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
गुरुवार का दिन वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए अच्छा साबित होगा। इनकम के नए-नए स्त्रोत मिलेंगे। विवाह का योग बन रहा है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नए प्रोजेक्ट को लॉन्च करने के लिए दिन अच्छा है। जिस कार्य को हाथ में लिया है ऊसे पूरा करें। कामयाबी जरूर मिलेगी। छोटे कारोबारियों को अपनी मेहनत का परिणाम मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। किसी यात्रा पर जाने का प्लान फिलहाल के लिए कैंसिल कर दें। परिवार में आपसी प्रेम बना रहेगा। कहीं से डूबा हुआ धन वापिस मिल सकता है। सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वाले जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। साथ ही कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। प्रमोशन का योग भी बन रहा है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छी प्रकार से सोच लें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके कार्यों की वजह से समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। धन का लाभ होगा। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता खत्म हो सकती है। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।
मीन राशि (Pisces)
गुरुवार का दिन मीन राशि वालों के लिए अच्छा साबित होगा। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए बिजनेस की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक सुखों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। मन शांत रहेगा। लेकिन किसी गलत व्यक्ति की बातों में आकर कोई फैसला न लें।