Independence Day 2023: भारत आएंगे अमेरिकी सांसद, लाल किले पर सुनेंगे पीएम मोदी का संबोधन

शुभम रावत-

नई दिल्ली: इस साल भारत अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं। इस बार लाल किए पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए अमेरिकी सांसद भी आ रहे हैं।

भारत में अंग्रेजों की हुकूमत साल 1858 में शुरू हुई थी। ब्रिटिश सरकार ने 200 साल तक भारत पर राज किया। देश के सैकड़ों महान क्रांतिकारियों के बलिदान के बाद भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली। तब से हर साल यह दिन हमारे देश के लिए बेहद खास है। इस विशेष दिन को बेहद धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरो पर है। अमेरिका से खास मेहमान भी भारत आ रहे हैं।

15 अगस्त के मौके पर आएंगे अमेरिकी सांसद

स्वतंत्रता दिवस के मौके परअमेरिकी सांसदों का एक द्विदलीय समूह 15 अगस्त को लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने के लिए भारत आ रहा है।भारत आने वालों मेहमानों में सासंद खन्ना और वाल्ट्ज के अलावा सांसद डेबोरा रॉस, कैट कैममैक, श्री थानेदार, जैस्मीन क्रॉकेट के साथ-साथ रिच मैककॉर्मिक और एड केस भी शामिल हैं।अमेरिका के सांसद लाल किले का दौरा करेंगे, जहां प्रधानमंत्री भारत के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

अगले महीने जो बाइडन आएंगे भारत

स्वतंत्रता दिवसे के खास मौके पर लाल किए पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही अमेरिकी सांसद देश के कई शहरों का दौरा करेंगे।अमेरिकी सांसदों का दल हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली में व्यापार, तकनीकी, सरकार और बॉलीवुड से जुड़े लोगों के साथ मुलाकात करेगा। साथ ही महात्मा गांधी को समर्पित ऐतिहासिक स्मारक राजघाट का दौरा करेंगे। बता देंअगले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आएंगे। यहां वो नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके शिखर सम्मेलन बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *