Delhi: कोर्ट से राहत मिलने के बाद बोले राहुल गांधी, ‘चाहे कुछ भी हो मेरा कर्तव्य वही रहेगा’

Delhi Rahul Gandhi: मोदी सरनेम मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया के सामने तल्ख टिप्पणी की, लेकिन राहुल गांधी ने बड़े ही सपाट अंदाज में अपनी बात को रखा। राहुल गांधी का कहना है कि यह फैसला सच की जीत है। राहुल गांधी ने सभी का धन्यवाद किया, जो इस हालात में उनके साथ खड़े रहें।

कांग्रेस की प्रेसवार्ता मेंअभिषेक मनु सिंघवी, अधीर रंजन चौधरी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, मलिकार्जुन खरगे शामिल हुए। खरगे का कहना है किआज बड़ा खुशी का दिन है।सत्यमेव जयते…सत्य की जीत हो गई,डेमोक्रेसी की जीत हो गई। यह केवल राहुल गांधी की जीत नहीं है,बल्किसारे भारत की जनता की जीत है।

सत्यमेव जयते वाले ध्येय की जीत- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अभी संविधान जिंदा है, न्याय मिल सकता है।यह आम लोगों की जीत है।लोकतंत्र और जनता की जीत है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह लोकतंत्र, संविधान की जीत और सत्यमेव जयते वाले ध्येय वाक्य की जीत है।

मेरा रास्ता साफ- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा किमेरा रास्ता साफ है। मुझे इस बारे में स्पष्टता है कि मुझे क्या करना है। चाहे कुछ भी हो जाए मेरा कर्तव्य वही रहेगा। मेरी जिम्मेदारी वही है और जंग वही है। मैं हमेशा लोकतंत्र और विचारों की रक्षा के लिए लड़ता रहूंगा।

बता दें कि, राहुल गांधी ने अप्रैल में सूरत की एक सत्र अदालत से कहा था कि साल 2019 मानहानि मामले में मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा उनको गलत सजा सुनाई गई थी ताकि उन्हें संसद सदस्य के रूप में अयोग्य साबित किया जा सके। उन्होंने कहा था कि ट्रायल कोर्ट ने उनके साथ कठोर व्यवहार किया था, जो एक सांसद के रूप में उनकी स्थिति को अत्यधिक प्रभावित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *