Nitin Chandrakant Desai: फंदे से लटकता मिला आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का शव, फिल्म जगत में शोक की लहर

मुंबई:फिल्म जगत के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 1942 ए लव स्टोरी हम दिल दे चुके सनम, स्वदेस, ख़ाकी, लगान और देवदास जैसी फिल्मों के कला निर्देशकनितिन देसाई का शवकर्जत के एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। बता दें कि आने वाले 9 अगस्त को उनका 58वें जन्मदिन मनाया जाना था। इस बीच उनकी मौत की खबर सुनकर सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई गै। महाराष्ट्र के विधायक महेश बाल्दी ने नितिन देसाई की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, वह आर्थिक तनाव में थे और आत्महत्या का यही एकमात्र कारण हो सकता है।

तड़के 4:30 बजे हुई मृत्यु

जानकारी के मुताबिक, नितिन देसाई की 2 अगस्त को सुबह 4:30 बजे आत्महत्या से मृत्यु हो गई थी। मामले में रायगढ़ एसपी ने बताया कि, हमें कला निर्देशक नितिन देसाई का शव कर्जत में उनके स्टूडियो में फांसी पर लटका हुआ मिला है। सेट पर एक कर्मचारी ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया था। जब पुलिस टीम स्टूडियो पहुंची, तो हमने उनके शरीर को लटका हुआ देखा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही उनके परिवार वालों को भी सूचित कर दिया गया है। अब मामले में आगे की जांच जारी है।

नेशनल अवॉर्ड से चार बार किया गया था सम्मानित

बता दें कि नितिन एक्टर, फिल्ममेकर, आर्ट डिजाइनर, सेट डिजाइनर व प्रोडक्शन डिजाइनर के रूप में मशहूर रहे हैं। उन्हें चार बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। पहला राष्ट्रीय पुरस्कार साल 1999 में आई फिल्म डॉ बाबासाहेब अंबेडकर, फिर दूसरा हम दिल दे चुके सनम और तीसरा लगान और चौथा देवदास के लिए मिला था।उन्होंने फिल्मों में कामकाज के साथ साथ ND स्टूडियो की स्थापना भी की थी। अपने 20 साल के करियर में उन्होंने आशुतोष गोवारिकर, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *