Haryana: मेवात की आग सोहना पहुंची, दो समुदाय में जमकर पथराव, गाड़ियों में आगजनी

Haryana Bhagwa Yatra:हरियाणा के मेवात में सोमवार को दो गुटों के बीच धार्मिक हिंसा हुई। भगवा यात्रा के दौरान पथराव किया गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए और करीब 40 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के बावजूद भी भारी पथराव हुआ। बवाल के बाद नूंह और मेवात क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं 2 अगस्त तक के लिए निलंबित कर दी गई। नूंह के बाद शाम तक हरियाणा के सोहना से भी हिंसा की ख़बर सामने आई।

मेवात और सोहना में पथराव

बताया जा रहा है कि गुरुग्राम के सोहना में भी जमकर पथराव हुआ और वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी पुलिस फोर्स मौजूद है। मेवात से लेकर सोहना तक पहुंची हिंसा को लेकरडिप्टी कमिश्नर ने आज रात साढ़े आठ बजे दोनों गुटों की बैठक बुलाई है।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

बता दें कि आज मेवात जिले में दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नूंह क्षेत्र मेवात जिले का ही शहर है। मेवात जिले में बृजमंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुए उपद्रव के चलते धारा-144 लागू कर दी गई। डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

जिले में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रित है। मेवात जिले में आगामी आदेश तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। जिले के डीएम ने टेलीकॉम कंपनियों को इससे जुड़े आदेश जारी कर दिए हैं। जिससे किसी भी प्रकार की कोई अफवाह न फैल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *