Haryana: रेवाड़ी में फिर घुसा भिवाड़ी का गंदा पानी, बाढ़ जैसे हालात, सीएम मनोहर लाल ने किया निरीक्षण

Haryana CM Manohar Lal: राजस्थान के भिवाड़ी से एक बार फिर गंदा पानी छोड़ा गया है। गंदा पानी रेवाड़ी में घुस गया और बाढ़ जैसे हालात बन गए। शनिवार को धारुहेड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम से पहले सीएम मनोहर लाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। भिवाड़ी जाकर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की वर्किंग को भी देखा। बीते कई दिनों से भिवाड़ी की तरफ से धारूहेड़ा क्षेत्र में केमिकल युक्त पानी छोड़ा जा रहा है।

रैंप बनाने की कोशिश

गंदा पानी को रोकने के लिए रेवाड़ी प्रशासन की ओर से 3फीट ऊंचा और 15मीटर लंबा रैंप बनाने का काम शुरू किया गया था लेकिन अचानक बारिश होने के साथ-साथ पानी छोड़े जाने के कारण सबकुछ बह गया। इसके बाद फिर से काम शुरू किया लेकिन इस बार भी काम पूरा होने से पहले ही और अधिक तेज बहाव के साथ पानी छोड़ा गया, जिससे रैंप नहीं बन पाया।

सीएम ने खुद किया निरीक्षण

शनिवार को जैसे ही सीएम धारूहेड़ा जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे। स्थानीय नेताओं ने उनके सामने राजस्थान से आने वाले दूषित पानी का मुद्दा रखा। उन्होंने बताया कि भिवाड़ी से छोड़े जाने वाला गंदा पानी फिर धारूहेड़ा में घुस गया है यहां के हालात बिगड़ते ही जा रहे हैं। इसके बाद सीएम ने खुद इसका निरीक्षण करने के लिए बॉर्डर पर पहुंच गए।

बता दे कि सीएम मनोहर लाल के काफिले को भी भिवाड़ी में प्रवेश करने के बाद इसी दूषित पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इसके बाद सीएम भिवाड़ी में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर पहुंचे। सीएम ने रेवाड़ी के प्रशासनिक अधिकारियों और उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा से इस पूरे मामले की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *