राम रहीम को मिली 30 दिन की पैरोल, हरियाणा सरकार ने दी मंजूरी

बलात्कार केस में सजा काट रहे बाबा गुरमीत राम रहीम को फिर से पैरोल मिली है। इस बार राम रहीम को 30दिनों की पैरोल मिली है। बाबा की इस पैरोल को हरियाणा सरकार ने मंजूर कर लिया है। इस पैरोल से पहले भी बाबा राम रहीम कई बार पैरोल पर बाहर आ चुके हैं।

बाबा राम रहीम इस समय दो साध्वियों के साथ बलात्कार और हत्या के केस में सजा काट रहे हैं। इस समय वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजायाफ्ता है। पहले पैरोल पर बाहर आने के बाद राम रहीम ने अपना म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च किया था।

दरअसल, हरियाणा सरकार गुरमीत राम रहीम को हार्ड कोर क्रिमिनल नहीं मानती, लेकिन भविष्य में राम रहीम को किसी तरह कोर्ट हार्डकोर क्रिमिनल घोषित भी कर देती है तो उसे कुछ शर्तों के साथ पैरोल मिल जाएगी।

साल 1988 से लेकर नए कानून के बनने तक यानी 34सालों के बीच किसी हार्डकोर क्रिमिनल को पैरोल या फर्लो देने के लिए कानून नहीं था, लेकिन 2022 वाले इस नए कानून में कुछ शर्तो के साथ पैरोल मिल सकती है। गुरमीत राम रहीम को अब तक 6 से ज्यादा बार पैरोल मिल चुकी है।

गौरतलब है कि अब तक बाबा राम रहीम को 6 बार पैरोल मिल चुकी है। पहली बार साल 2020 अक्टूबर में बाबा रहीम को बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिली थी। दूसरी बार 21 मई साल 2021 को पैरोल मिली थी। तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को 21 दिनों की पैरोल मिली थी। चौथी बार जून 2022 में एक महीने के लिए पैरोल मिली थी।

इसके बाद पांचवी बार अक्टूबर 2022 को 40 दिनों के लिए जेल से रिहा किया था। अब बाबा राम रहीम को एक बार फिर से एक महीने की पैरोल मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद पहली बार बाबा राम रहीम अपना जन्मदिन मनाएंगे। 15 अगस्त को बाबा का जन्मदिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *