मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। भयंकर भूस्खलन के कारण पूरा गांव इसकी चपेट में आ गया। इस हादसे में अब तक 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।
120 लोगों के फंसे होने की आशंका
यह हादसा बुधवार की देर रात को हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर राहत और बचाव की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। मलबे में दबे लोगे को निकाला जा रहा है।अब तक लोगों को निकाला जा चुका है। रेस्कूय ऑपरेशन में बचाए गए लोगों में तीन छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इस जगह पर बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है बाकी फंसे हुए लोगों को भी निकाला जा रहा है।
सीएम ने शिंदे ने घाहेलीकॉप्टर से दिए रेस्क्यू के निर्देश
भूस्खलन के कारण हुए इस हादसे के बाद मलबे में 120 लोगों करे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।बताया जा रहा है कि इरशालवाड़ी गांव का 90% हिस्सा मलबे में समा गया है। आशंका है कि इस हादसे में बड़ी जनहानि हुई है। इस हादसे में 120 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।/ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घाहेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के निर्देश दिए हैं
गृहमंत्री अमित शाह ने ली हादसे की जानकारी इस हादसे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से फोन पर जानकारी ली है। अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा #39;महाराष्ट्र के रायगढ़ में तेज बारिश से हुए भूस्खलन के संबंध में मैंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बात की। एनडीआरएफ की चार टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव कार्यों में जुटी हैं। लोगों को वहां से निकालना व घायलों को तुरंत उपचार देना हमारी प्राथमिकता है