पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने लगाई वादों की झड़ी, बोले- ‘7500 रुपए देंगे बुढ़ापा पेंशन और महिलाओं को देंगे 1100 रुपए’

ओपी चौटाला ने जेजेपी-बीजेपी सरकार की गलत नीतियों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर वर्ग त्रस्त है और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। सरकार ने बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटी है। इनेलो की सरकार आने पर ब्याज समेत बकाया पेंशन की राशि अदा की जाएगी।

हरियाणा के पूर्वसीएमओपी चौटाला ने चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादों की झड़ी लगा दी। पूर्व सीएम ने गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचकर लोगों से 12बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में इनेलो की सरकार बनती है तो सबसे पहले बुढापा पेंशन 7500 रुपए की जाएगी। साथ ही महिलाओं को 1100 रुपए प्रति माह दिया जाएगा।

जेजेपी-बीजेपी पर हमलावर

ओपी चौटाला ने जेजेपी-बीजेपी सरकार की गलत नीतियों को लेकर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस सरकार में हर वर्ग त्रस्त है और महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। सरकार ने बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटी है। इनेलो की सरकार आने पर ब्याज समेत बकाया पेंशन की राशि अदा की जाएगी।

युवाओं को लेकर किया वादा


साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए वादा किया कि प्रत्येक घर में एक युवा को नौकरी दी जाएगी। जिन पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिलेगी, उन्हें हर महीने 21 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। जिससे वह अपने जीवन का गुजर बसर कर सके।

हरियाणा मेंसत्ता वापसी के लिए इनेलो पार्टी आम आदमी पार्टी का फॉर्मूला आजमाने जा रही है। इनेलो का कहना है कि प्रत्येक घर में प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर निशुल्क दिया जाएगा, साथ ही हर गृहिणी महिलाओं को 1100रुपए प्रतिमाह रसोई के खर्च के लिए भी दिया जाएगा। साथ ही प्रत्येक BPL परिवार को एक 100वर्ग गज के प्लाट पर मकान बनाकर देगी। सरकारी कर्मचारियों की OPS बहाल की जाएगी।

सरकार को घेरते हुए पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने आगे कहा कि इस समय पूरा प्रदेश त्रस्त है। महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकारी कर्मचारियों का दमन किया जा रहा है। अभी तक पुरानी पेंशन योजना को बहाल नहीं किया गया है। किसानों को फसलों का उचित मुआवजा नहीं मिल रहा है। बाढ़ से पूरा प्रदेश पानी-पानी है। सरकार की ओर से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *