नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज दौरे का शानदार आगाज किया। टीम इंडिया ने डोमिनिका टेस्ट में शानदार जीत दर्ज की। इस हार के बादअब दूसरे टेस्ट से पहले वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए एक घातक ऑलराउंडर को शामिल किया है।
भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आर अश्विन और रवींद्र जेडजा की घातक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 150 रन पर ढेर हो गई थी। गेंदबाजों के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक ठोके। जिसके दम पर भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को141 रन और एक पारी से हरा दिया।इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने2 मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच होगा 100वां टेस्ट
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच 20 से 24 जुलाई के बीचपोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह 100वां टेस्ट होगा।वेस्टइंडीज की टीम 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से पिछड़ चुकी है। वो दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरज ड्रॉ कराना चाहेगी। दूसरे टेस्ट से पहले विंडीज ने अपनी टीम में एक बड़ा फेरबदल किया है।वेस्टइंडीज नेटेस्ट स्क्वाड मेंकेविन सिंक्लेयर को टीम में शामिल किया है।
वेस्टइंडीज टीम सेरेमन आउट, सिंक्लेयर इन
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज वापसी करना चाहती है, इसी वजह से टीम में स्पिन ऑलराउंडर सिंक्लेयर को रेमन रीफर की जगह एंट्री दी गई है। रेमन पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे। वो भारतीय गेंदबाजों के सामने पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में सिर्फ 11 रन ही बना सके थे।
केविन सिंक्लेयर ने किया है शानदार प्रदर्शन
केविन सिंक्लेयर नेघरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 18 मैच खेले हैं जिसमें23.98 की औसत से 54 विकेट चटकाए हैं। सिंक्लेयर गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी हुनरमंद हैं। उन्होंने29.07 की औसत से 756 रन बनाए है। केविन के बल्ले से अब तक 6 शानदार अर्धशतक भी निकल चुके हैं। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट में केविन के अब तक के करियर की बात करें तो उन्होंने7 वनडे मैचों में 11 और 6 टी20 मुकाबलों में 4 विकेट अपने नाम किए हैं।
दूसरे टेस्ट के लिए वेस्टइंडीज की टीम:
क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), एलिक अथानाजे, तेग नारायण चंद्रपॉल, रहकीम कॉर्नवाल, जोशुआ डा सिल्वा (विकेटकीपर), शैनन गेब्रियल, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, किर्क मैकेंजी, केविन सिंक्लेयर, केमार रोच, जोमेल वारिकन।