“मुद्दा, मंथन…वार्ता, अब मुंबई में ‘26’ निकालेगा ‘24’ का रास्ता
26 विपक्षी दलों ने मंथन के बाद इंडिया यानि इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्ल्यूसिव एलायंस नाम पर सहमति जताई है। खरगे का कहना है कि एक बार फिर विपक्षी दलों की अगली मुलाकात मुंबई में होने जा रही है। जहां पर चर्चा के बाद समन्वयकों के नाम पर मुहर लगेगी।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में महागठबंधन की मेगा बैठक में विपक्षी एका के नाम पर मुहर लग गई। अब विपक्षी गठबंधन इंडिया के नाम से जाना जाएगा। आगामी आम चुनाव एनडीए बनाम इंडिया होने जा रहा है। विपक्ष अपनी अगली बैठक मुंबई में करने जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कहना है कि अगली बैठक मुंबई में होगी औरएक समन्वय समिति को गठित किया जाएगा। यह विपक्ष के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम पर नजर रखेगी।
26 विपक्षी दलों ने मंथन के बाद इंडिया यानि इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्ल्यूसिव एलायंस नाम पर सहमति जताई है। खरगे का कहना है कि एक बार फिर विपक्षी दलों की अगली मुलाकात मुंबई में होने जा रही है। जहां पर चर्चा के बाद समन्वयकों के नाम पर मुहर लगेगी। एक 11 सदस्यीय समन्वय समिति की घोषणा की जाएगी। मुंबई में होने वाली अगली बैठक की तारीख का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा।
आज बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों की बैठक हुई। जिसमें साल 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए चर्चा औरसंबंधित मुद्दों पर मंथन किया गया। विपक्षी दलों की बैठक की अगुवाई कांग्रेस पार्टी की ओर से सोनिय़ा गांधी ने की। विपक्षी दलों का कहना है कि हमारा लक्ष्य लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और सुरक्षा एजेंसियों की स्वतंत्रता को बचाना है। हम अपने परिवार और बच्चों के लिए इकट्ठा नहीं हुए हैं।
विपक्ष का मुद्दा इस समय भारतीय संविधान को बचाना है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का कहना है कि कांग्रेस को सत्ता का कोई लालच नहीं है। वह लोकतंत्र बचाना चाहती है और तानाशाही को उखाड़ना चाहती है। इसी लक्ष्य के साथ विपक्षी दल एक मंच पर इकट्ठा हुए हैं। अब विपक्षी एकता मुंबई में देखने को मिलेगी।। मुंबई में साल 2024 के चुनाव के लिए समन्वय समिति को गठित किया जाएगा।
“मुद्दा, मंथन…वार्ता, अब मुंबई में ‘26’ निकालेगा ‘24’ का रास्ता