सोमवार तड़के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में अज्ञात बदमाशों ने कैश चेस्ट तोड़ने की कोशिश की। लेकिन बैंक लुटेरे जब अपने मकसद में नाकामयाब हो गए तो शाखा को आग के हवाले कर दिया। बैंक में लगी आग देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
सुपौल: बिहार से इन दिनों अक्सर बैंक लूटने की खबर सामने आ रही है। लेकिन बिहार के सुपौल से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां कैश चेस्ट तोड़ने में नाकाम बदमाशों ने बैंक में आग दी। जब स्थानीय लोगों ने शाखा में लगी आग देखी तो उन्होंने प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया।
दरअसल, ये घटना बिहार के सुपौल जिले की है। जहां सोमवार तड़के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा में अज्ञात बदमाशों ने कैश चेस्ट तोड़ने की कोशिश की। लेकिन बैंक लुटेरे जब अपने मकसद में नाकामयाब हो गए तो शाखा को आग के हवाले कर दिया। बैंक में लगी आग देखने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
मामले में बैंक के प्रबंधक सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि चोरों द्वारागेट की लोहे की ग्रिल भी तोड़ दी गई है। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने संदूक को तोड़ने की कोशिश की, जिससे पता चलता है कि बदमाश नकदी चुराने के लिए बैंक में घुसे थे। लेकिन बाद में गुस्से में असफल प्रयास के बाद उन्होंने शाखा में आग लगा दी।
बैंक के प्रबंधक सुजीत कुमार के मुताबिक, बैंक को हुए नुकसान का आकलन करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नुकसान के बारे में तभी बता पाएंगे जब हम चेस्ट खोलने में सक्षम होंगे जो नहीं खुल रहा है।बता दें कि अभी तक कोई एफआईआर (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज नहीं की गई है।
वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा ही प्रतीत होता है कि चोरों ने डकैती में असफल होने पर शाखा में आग लगा दी।लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि आग शॉर्ट सर्किट से भी लग सकती है। पुलिस ने कहा कि वे इस घटना को सभी संभावित कोणों से देखेंगे।