Rakhi Sawant: राखी को एक बार फिर मिला धोखा, फोन, कार की चाबी और पैसे लेकर फरार हुआ ड्राइवर

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत की लाइफ में इन दिनों लगातार कुछ न कुछ समस्याएं आ रही है। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेके परेशान रहती हैं तो कभी अपने साथ हुई अन्य घटनाओं को लेकर। हाल ही में अपने पति आदिल की बेवफाई से टूटी राखी ने खुद को जैसे-तैसे संभाला कि अब एक नई परेशानी सामने आ खड़ी हो गई। दरअसल, राखी का ड्राइवर उनका गोल्ड का मोबाईल फोन, कार की चाबी और कुछ पैसे लेकर फरार हो गया।

दरअसल, यह घटना बीते शनिवार (15 जुलाई) को घटित हुई। इस घटना के बाद राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह काफी परेशान नजर आ रही है। पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत ने बताया कि जिस ड्राइवर को उन्होंने अपने यहां नौकरी पर रखा था उसी ने उन्हें धोखा दे दिया। राखी ने कहा कि इस दौरान उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह कहां जाएं।

पैपराजी से बात करते हुए राखी ने बताया कि उन्होंने उसे गरीब समझ कर काम पर रखा था और वह सारा सामान लेकर भाग गया है।उन्होंने यह भी बताया कि उसकी बहन उनके घर पर काम करती है। राखी ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन जाकर पप्पू यादव जो कि यूपी से है, उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की भी बात कही। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं चंद्रयान की खुशियां मना रही थी और पप्पू यादव मेरी जिंदगी में ग्रहण लगा कर चला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *